बिना QR स्कैन किए अब पेमेंट! जानें कैसे काम करेगा UPI का नया ‘टैप एंड पे’ फीचर?

ff590b047e307ffa074e2c9976d89a9817890988473581379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • RBI-NPCI ने ‘UPI Tap & Pay’ सुविधा लॉन्च की है.
  • यह बिना ऐप खोले NFC-सक्षम फोन से भुगतान होगा.
  • कम/बिना नेटवर्क क्षेत्रों में भी करेगा काम.
  • ₹5000 तक भुगतान बिना UPI पिन के संभव.

डिजिटलाइजेशन के इस जमाने में UPI से पेमेंट करना बहुत आसान है. हालांकि, कभी-कभार इंटरनेट स्लो होने की वजह से Google pay और Phonepe जैसे ऐप्स को खोलने में परेशानी आती है. लेकिन अब UPI के नए फीचर ‘Tap & Pay’ के साथ यह समस्या भी दूर हो गई है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2026) के दौरान  ‘UPI Tap & Pay’ और ‘MyUPI’ को लॉन्च कर दिए हैं. इसका मकसद यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाना है.

कैसे काम करेगा UPI Tap & Pay?

यह एक ऐसा फीचर है, जिसमें बिना क्यूआर (QR) कोड स्कैन किए या बिना यूपीआई ऐप खोले ही आप पेमेंट कर पाएंगे. यह वाई-फाई वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, जिन्हें स्वाइप मशीन पर टैप करके पेमेंट करते हैं. इसमें भी आपको बस  NFC-इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक कर दुकानदार की पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) मशीन या स्मार्ट टैग के पास ले जाना होगा.

फिर मर्चेंट मशीन के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा. यानी कि इसमें आपको Google Pay, PhonePe, या Paytm जैसे ऐप को खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.इसकी एक और खास बात यह है कि यह कम या बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों (जैसे बेसमेंट, पहाड़ों या मेट्रो स्टेशनों) में भी काम कर सकती है. 

बिना पिन के 5000 तक का पेमेंट

NCPI ने छोटे पेमेंट के लिए बिना यूपीआई पिन डाले 5,000 तक के ट्रांजैक्शन की छूट दी है. हालांकि, इससे बड़ी रकम के लिए आपको पिन डालना होगा. कुल मिलाकर इस नए फीचर के साथ UPI का इस्तेमाल अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. खासकर, उन यूजर्स के लिए जिनके फोन में अकसर इंटरनेट कनेक्शन स्लो होने की दिक्कत रहती है.  

MyUPI क्या है और कैसे काम करेगा?

MyUPI एक AI-संचालित कस्टमर सपोर्ट और कंट्रोल प्लेटफॉर्म है. यह एनपीसीआई के स्मॉल लैंग्वेज मॉडल ‘FiMI’ पर बेस्ड है, जिसका मकसद अलग-अलग बैंक और यूपीआई ऐप्स के जरिए किए गए UPI ट्रांजैक्शन और ऑटो की जानकारी को एक ही जगह उपलब्ध कराना है. यानी कि आपके पास चाहे जितने भी बैंक अकाउंट हों या आप जितने भी यूपीआई ऐप्स इस्तेमाल करते हों, MyUPI आपको आपके सभी ट्रांजैक्शन और ऑटो-पे मैंडेट की पूरी जानकारी एक ही जगह पर दिखाएगा.

इस फीचर को ‘सेफ्टी स्विच’ के साथ लॉन्च किया गया है. अगर आपको कभी लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है या कोई धोखाधड़ी हुई, तो आप एक सिंगल क्लिक से ‘सेफ्टी स्विच’ एक्टिव कर आपके खाते से हुए सभी यूपीआई डेबिट को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

लगातार 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी; इन तरीकों से निपटाएं काम 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *