- घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
- MCX पर गोल्ड फ्यूचर वायदा 190 रुपये गिरकर ट्रेड हुआ।
- चांदी फ्यूचर वायदा 1,793 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा।
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,650 रुपये बिकी।
Gold Silver Price Today Live: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 21 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी लुढ़क गए थे. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 190 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,53,800 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,53,992 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,752 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,992 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही हैं?
तलाक में गहनों का बंटवारा: क्या पति भी मांग सकता है पत्नी के जेवर? यहां पढ़ें कानूनी दांव पेंच
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.71 प्रतिशत या 1,793 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,50,428 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,51,222 रुपये था.
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,650 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,500 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,750 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,56,000 रुपए
22 कैरेट – 1,43,000 रुपए
18 कैरेट – 1,18,500 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,340 रुपए
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,340 रुपए
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए
यह भी पढ़ें:
Stock Market 21 April: लगातार झूम रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 367 अंक की तेजी; निफ्टी 24,469 के पार