5 Symptoms That Mean You Should Avoid Makhana: मखाना आज के समय में सबसे लोकप्रिय हेल्दी स्नैक्स में से एक माना जाता है. कम कैलोरी, अच्छी मात्रा में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत और ब्लड शुगर कंट्रोल तक, मखाने के कई फायदे गिनाए जाते हैं. लेकिन हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में मखाने का सेवन परेशानी बढ़ा सकता है.
पेट की दिक्कत में क्या करना चाहिए?
अगर आपको बार-बार पेट फूलने, गैस बनने या पेट में भारीपन की शिकायत रहती है, तो मखाना सोच-समझकर खाना चाहिए. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो आमतौर पर पाचन के लिए लाभदायक माना जाता है. लेकिन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों में यही फाइबर पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है.
इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?
यूरिक एसिड बढ़ने या गाउट की समस्या
जिन लोगों को यूरिक एसिड बढ़ने या गाउट की समस्या है, उन्हें भी सावधानी बरतने की जरूरत है. मखाने में मध्यम मात्रा में प्यूरिन पाए जाते हैं. शरीर में प्यूरिन टूटकर यूरिक एसिड बनाते हैं। ऐसे में पहले से हाई यूरिक एसिड की समस्या वाले लोगों में जोड़ों का दर्द और सूजन बढ़ सकती है.
किडनी की दिक्कत
जर्नल ऑफ यूरोलॉजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या रही है या डॉक्टर ने इसके खतरे के प्रति आगाह किया है, तो मखाने का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार इसमें ऑक्सालेट मौजूद होते हैं, जो कुछ लोगों में किडनी स्टोन बनने के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. ऐसे लोगों को अपनी डाइट में इसकी मात्रा सीमित रखने की सलाह दी जाती है.
एलर्जी वाले लोगों को बचना चाहिए
कुछ लोगों को मखाने से एलर्जी भी हो सकती है। यदि इसे खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए. नट्स और सीड्स से एलर्जी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में पब्लिश स्टडी के अनुसार, बीजों में मौजूद प्रोटीन कुछ अन्य एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों के साथ क्रॉस-रिएक्शन कर सकते हैं.
इनको भी बचना चाहिए
इसके अलावा यदि आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो भी मखाना नियमित रूप से खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. इसमें मौजूद विटामिन- के ब्लड के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे कुछ दवाओं का असर बदल सकता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि मखाना नुकसानदायक है. कई रिपोर्ट्स में इसे दिल की सेहत, वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद बताया गया है.
इसे भी पढ़ें – Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator