घर में कैसे बनाएं गोल्डन मोदक? कमाल की है यह रेसिपी

a75bbbec03f54fcb489a8b15133255cd17889600806771471 original


गणेश जी को मोदक बहुत पसंद माने जाते हैं, इसलिए गणेश उत्सव के दौरान घरों में तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं. आमतौर पर लोग स्टीम वाले मोदक या चॉकलेट मोदक बनाते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं. गोल्डन मोदक देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. थोड़ी सी मेहनत और कुछ आसान सामग्री की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट गोल्डन मोदक तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं गोल्डन मोदक बनाने का आसान तरीका.

गोल्डन मोदक बनाने के लिए चाहिए ये सामान

गोल्डन मोदक बनाने के लिए आपको मावा, पिसी हुई चीनी, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी। गोल्डन लुक देने के लिए खाने में इस्तेमाल होने वाला एडिबल गोल्ड डस्ट या गोल्ड फूड कलर इन मोदक में डाला जाता है. ध्यान रखें कि जो भी गोल्ड डस्ट इस्तेमाल करते वक़्त ध्यान रखें की  वह खाने के लिए सुरक्षित और फूड-ग्रेड हो.

सबसे पहले तैयार करें मोदक का मिश्रण

एक बड़े पैन में मावा डालकर धीमी व मध्यम आंच पर हल्का भून लें. जब मावा थोड़ा नरम और खुशबूदार हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें. अब इसमें पिसी हुई चीनी, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि इसे आसानी से आकार दिया जा सके. अगर मिश्रण गर्म होगा तो आपके हाथ भी जल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद

अब मोदक को दें खास शेप

जब मिश्रण हाथ से छूने जैसा ठंडा हो जाए तो हाथों में थोड़ा घी लगाएं. अब मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें मोदक के सांचे में रखें. सांचे को हल्का दबाएं और मोदक को बाहर निकाल लें. इसी तरह सारे मोदक तैयार कर लें. अगर आपके पास मोदक का सांचा नहीं है तो हाथ से भी इसे मोदक जैसा आकार दिया जा सकता है.

ऐसे मिलेगा मोदक को गोल्डन लुक

अब तैयार मोदक को एक प्लेट में रखें और उन पर हल्का सा सुरक्षित फूड-ग्रेड और गोल्ड डस्ट लगाएं. इसे मोदक पर बहुत ज्यादा लगाने की जरूरत नहीं है. हल्की गोल्डन परत ही मोदक को सुंदर और चमकदार लुक देने के लिए काफी है. आप चाहें तो इसे सजाने के लिए इसके ऊपर से थोड़ा कटा हुआ पिस्ता या बादाम भी लगा सकते हैं.

तैयार हैं आपके गोल्डन मोदक

इसी इतने आसान तरीके से आपके गोल्डन मोदक तैयार हो जाएंगे. इन्हें कुछ देर फ्रिज में रखकर हल्का ठंडा कर लें और फिर गणेश जी को भोग में चढ़ाएं. देखने में ये बिल्कुल अलग और आकर्षक लगेंगे. घर आए मेहमानों को भी आप ये मोदक खिला सकते हैं. अगर आपको इस बार गणेश उत्सव पर कुछ नया बनाने का मन है तो यह रेसिपी जरूर ट्राई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : घर पर ऐसे बनाएं माखन मिश्री का भोग, उंगलियां चाटते रह जाएंगे भक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *