सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ

9ef0c5b6069cf31a9662cfaaab5bb4561789027604420975 original


महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा. टीम इंडिया अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है. आज भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

भारतीय टीम 7 बार की एशियाई चैंपियन है और अपने आठवें टाइटल का पीछा कर रही है. दूसरी ओर बांग्लादेश एक बार का चैंपियन है, उसने 2018 के फाइनल में भारत को हराकर ही एशिया कप जीता था. 2 पूर्व चैंपियन टीम आज आमने-सामने होंगी, जहां फाइनल का टिकट दांव पर लगा होगा. आज अगर टीम इंडिया, बांग्लादेश को हरा देती है तो वह एशिया कप के इतिहास में नया अध्याय जोड़ देगी.

टीम इंडिया रचेगी इतिहास

महिला क्रिकेट में एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. यह टूर्नामेंट अब तक वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है. फॉर्मेट बदला, लेकिन टीम इंडिया की बादशाहत कोई खत्म नहीं कर पाया. भारतीय टीम 2 बार फाइनल मैच हारी भी है, लेकिन पिछले 22 साल के इतिहास में ऐसी कोई टीम नहीं, जिसने हर बार एशिया कप के फाइनल तक का सफर तय किया हो.

भारत इकलौती टीम है, जिसने एशिया कप में हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है. आज बांग्लादेश पर जीत मिली, तो यह लगातार 10वीं बार होगा जब भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचेगा. महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार फाइनल खेला है, पाकिस्तान ने 2 बार और बांग्लादेश एक बार फाइनल खेला है.

यह भी पढ़ें: 8 चौके 7 छक्के और 192 का स्ट्राइक रेट, जब विराट कोहली ने ठोका ODI का सबसे तेज शतक

सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम (महिला एशिया कप)

  • 9 बार – भारत
  • 6 बार – श्रीलंका
  • 2 बार – पाकिस्तान
  • 1 बार – बांगलदेश

सिर्फ बांग्लादेश-श्रीलंका ने हराया

महिला एशिया कप के फाइनल में भारत को सिर्फ 2 देशों ने हराया है. बांग्लादेश ने 2018 के फाइनल में टीम इंडिया को 3 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. वहीं 2024 में श्रीलंका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था. पाकिस्तान और भारत भी 2 बार फाइनल में आमने-सामने आए हैं, लेकिन 2012 और 2016 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई थी.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *