IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स ने पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले 6 ओवरों में 116 रन बना डाले. यह पावरप्ले में पंजाब का सबसे बड़ा और आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. गजब की बात यह रही कि पहले 6 ओवरों में ही प्रभसिमरन सिंह 73 रन बना चुके थे. इसी मैच ने दिल्ली कैपिटल्स को सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बना दिया है.
पंजाब ने 6 ओवर में ठोके 116 रन
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने ओपनिंग की. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पावरप्ले में 116 रन बनाए. पावरप्ले समाप्त होने तक प्रभसिमरन ने 23 गेंदों में 71 रन और दूसरी ओर प्रियांश 14 गेंद में 38 रन बना चुके थे. प्रियांश और प्रभसिमरन ने ऐसी तबाही मचाई कि पारी के पहले 6 में चार ओवर ऐसे रहे जब प्रियांश-प्रभसिमरन ने 20 ओवर बटोरे.
दिल्ली बनी सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम
पावरप्ले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स IPL की सबसे ज्यादा पिटने वाली टीम बनी है. क्योंकि आईपीएल में पावरप्ले के दोनों सबसे बड़े स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही आए हैं. 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी टीम के खिलाफ पहले 6 ओवरों में 125 रन बना डाले थे. अब पंजाब ने पावरप्ले में 116 रन बनाने का कारनामा भी दिल्ली के खिलाफ ही किया है.
IPL में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर
- 125 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
- 116 रन – पंजाब किंग्स (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
- 107 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स)
- 105 रन – सनराइजर्स हैदराबाद (बनाम पंजाब किंग्स)
- 105 रन – कोलकाता नाइट राइडर्स (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
- 100 रन – चेन्नई सुपर किंग्स (बनाम पंजाब किंग्स)
यह भी पढ़ें: