यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और अब टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म में यामी गौतम लीड स्टार हैं. ये एक फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. ये एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है.
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा- यामी गौतम ने कमाल कर दिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- डायरेक्टर बालाजी मोहन को पहली बार बड़ा प्रोडक्शन मिला है. ये प्रॉमिसिंग लग रहा है. फिल्म सुपरहिट होने वाली है. यामी अलग अवतार में दिख रही हैं. वहीं कई यूजर्स ने यामी की खूबसूरती की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा- यामी बॉलीवुड की फाइनेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें अलग-अलग रोल्स में देखकर अच्छा लग रहा है. उरी से आर्टिकल 370, हक और नई नवेली. मुझे याद है शुरू में यामी सिर्फ रोमांटिक फिल्में करती थीं. एक यूजर ने लिखा- सुपरहिट है ये फिल्म. वहीं एक ने लिखा- बढ़िया कॉमेडी है. फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं.
