IND vs AFG T20I: दुबे-अभिषेक ने बरसाए छक्के, यॉर्कर पर अर्शदीप का खास जोर

4964f11f4bcb6015c8008f2831e8424917890465768771481 original


अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया. ऑप्शनल सेशन होने के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर समेत टीम के कई खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में जमकर अभ्यास किया.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं. सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दिल्ली की तेज धूप में जमकर पसीना बहाया. प्रैक्टिस सेशन में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे.

अभिषेक और दुबे ने नेट्स में उड़ाए लंबे-लंबे छक्के

प्रैक्टिस सेशन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे की बल्लेबाजी ने खींचा. अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के लिए एक ही नेट लगाया गया था. सबसे पहले शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे और नेट गेंदबाजों के खिलाफ कई लंबे छक्के लगाए. दुबे के बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदों को लगातार बाउंड्री के पार पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग को देखकर ऐसा लगा मानो उनके बीच लंबे छक्के लगाने का मुकाबला चल रहा हो. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दोनों बल्लेबाजों का यह आक्रामक अंदाज टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.

यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान मैच की बदलेगी तारीख! दिल्ली पुलिस ने DDCA को क्यों लिखा लेटर?

अर्शदीप सिंह का यॉर्कर पर खास फोकस

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने प्रैक्टिस सेशन में अपनी यॉर्कर गेंदों पर खास तौर पर काम किया. उन्होंने काफी देर तक लगातार यॉर्कर डालने का अभ्यास किया. इस दौरान भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल भी अर्शदीप पर नजर बनाए हुए थे. मॉर्कल ने अभ्यास के दौरान अर्शदीप से लंबी बातचीत की और उनकी गेंदबाजी को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए. टी20 क्रिकेट में डेथ ओवर्स के दौरान यॉर्कर बेहद अहम हथियार मानी जाती है और अफगानिस्तान सीरीज से पहले अर्शदीप का इस गेंद पर विशेष काम करना टीम इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकता है.

पूरी तरह फिट नजर आए वॉशिंगटन सुंदर

टीम इंडिया के लिए एक और अच्छी खबर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर सामने आई. सुंदर पूरी तरह फिट नजर आए और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी की. उन्होंने नेट्स में काफी समय बिताया और दोनों विभागों में खुद को परखा.

वरुण चक्रवर्ती ने भी किया लंबा अभ्यास

स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी अभ्यास के दौरान काफी सक्रिय दिखाई दिए. उन्होंने लंबे समय तक गेंदबाजी की और स्पिन कोच साईराज बहुतुले से अहम टिप्स लेते नजर आए. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के खिलाफ भारतीय स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्पिन विभाग की तैयारियों पर भी खास ध्यान दे रहा है. कुल मिलाकर ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने किसी तरह की ढिलाई नहीं दिखाई. दिल्ली की धूप में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. एक तरफ अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने अपनी पावर-हिटिंग दिखाई, तो दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर पर विशेष काम किया. अब टीम इंडिया की नजर 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले पर है.

यह भी पढ़े:अब चैट हिस्ट्री से खुलेंगे राज! पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम और रिजवान को NCCIA ने भेजा नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *