PAK गेंदबाज ने रचा इतिहास, जो रूट के विकेट से ताजा कर दिया 16 साल पुराना रिकॉर्ड

0d511d543d26b8f0bca8c050685c029e17890532927971364 original


किसी भी गेंदबाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट हमेशा खास होता है, लेकिन पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह के लिए ये पल कुछ ज्यादा ही यादगार बन गया. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में उन्होंने अपना पहला शिकार ऐसे बल्लेबाज को बनाया, जिसका नाम क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में दर्ज है. रजाउल्लाह ने जो रूट को आउट करते ही 16 साल पुराने एक खास रिकॉर्ड की याद ताजा कर दी.

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रजाउल्लाह को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में गेंद थमाई गई. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सिर्फ चौथी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. रूट ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके खिलाफ ही रहा. उस समय रूट के खाते में सिर्फ 8 रन थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी रजाउल्लाह के इस विकेट को उनका पहला टेस्ट शिकार बताया है.

यह भी पढ़े: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

14,216 रन वाले रूट बने पहला शिकार

रजाउल्लाह ने जिस बल्लेबाज को अपना पहला टेस्ट विकेट बनाया, उनके नाम उस समय 14,216 टेस्ट रन थे. रूट टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं और इस मैच तक उनके नाम 169 टेस्ट में 14,216 रन दर्ज थे.

रजाउल्लाह के इस विकेट ने 2010 की एक पुरानी घटना की याद दिला दी. न्यूजीलैंड के एंडी मैके ने नागपुर में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर सचिन तेंदुलकर को आउट करके पहला टेस्ट विकेट हासिल किया था. उस समय तेंदुलकर के नाम 14,366 टेस्ट रन थे. रिकॉर्ड के अनुसार, डेब्यू विकेट के तौर पर इससे ज्यादा टेस्ट रन वाले बल्लेबाज को आउट करने का कारनामा मैके के नाम है, जबकि रजाउल्लाह अब इस खास सूची में दूसरा जगह बना लिए है.

रजाउल्लाह ने डेब्यू में दिखाया दम

रजाउल्लाह का शानदार प्रदर्शन सिर्फ रूट के विकेट तक महदूद नहीं रहा. उन्होंने बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाज एमिलियो गे को 60 रन पर आउट किया और दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

लेकिन पाकिस्तान की टीम के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान पहली पारी में 133 रन पर ऑलआउट हो गया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बनाए और 23 रन की बढ़त हासिल कर ली.

यह भी पढ़े: कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *