
सूर्य 16 जुलाई 2026 तक इस राशि में स्थित रहेंगे। इस अवधि में जातकों के व्यक्तित्व में निखार, निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती और नेतृत्व कौशल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही सामाजिक पहचान, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने के संकेत भी बन रहे हैं.

तुला राशि के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन भाग्य और अवसरों को सक्रिय करने वाला समय माना जा रहा है. कई ऐसे काम जो पहले अटके हुए थे, उनमें प्रगति दिखाई दे सकती है. कानूनी मामलों या आधिकारिक प्रक्रियाओं में राहत मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को पहचान, जिम्मेदारी या पद से जुड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
Published at : 12 Jun 2026 07:37 AM (IST)