IIT में थिएटर ने बदली जितेंद्र कुमार की जिंदगी, इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग को बनाया करियर

5defea034e6e57e445afad9af1e530e217891070658231480 original


जितेंद्र कुमार इन दिनों फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है. उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. लेकिन जितेंद्र आज भले ही एक बेहतरीन अभिनेता हैं लेकिन उनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि वो एक्टिंग में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और इजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग में आए हैं. वो बताते हैं कि कभी अभिनय के बारे में सोचे नही थे. चलिए बताते हैं कैसे उनकी एंट्री फिल्मों में हुई है…

दरअसल, जितेंद्र कुमार हाल ही में गोपाल दत्त के शो ‘पहला पहला’ में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की. उन्होंने अपने उस सफर को याद किया, जिसने उन्हें एक एक्टर बना दिया. एक्टर बताते हैं कि उन्होंने स्कूल के दिनों में अपनी पहली परफॉर्मेंस ताड़का के रोल में दी थी. उन्होंने कहा कि उस समय, उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा भी नहीं था.

जितेंद्र ने याद करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा पहला एक्टिंग अनुभव तब हुआ था जब मैंने स्कूल में रामायण के नाटक में ताड़का का रोल किया था. उस समय, ऐसा कोई विचार नहीं था कि यह कुछ ऐसा बन सकता है जिसे मैं प्रोफेशनली करूंगा. यह बस एक स्कूल परफॉर्मेंस थी.’

ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कब्जा, 6ठे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ के उड़ाए परखच्चे

पढ़ाई के लिए कोटा पहुंचे जितेंद्र

हालांकि, स्कूल खत्म होने के बाद, जितेंद्र ने बताया कि उनका ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई पर चला गया. वह आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा चले गए और आखिरकार आईआईटी खड़गपुर में सीट हासिल कर ली. हालांकि, कैंपस की इस नई जिंदगी में जितेंद्र को कुछ नई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

जितेंद्र ने माना कि उन्हें इस बात का बहुत एहसास रहता था कि उनके आस-पास के सभी लोग अच्छी इंग्लिश बोलते थे. जब मैं आईआईटी खड़गपुर गया  , तो इंग्लिश मेरे लिए एक मुश्किल चीज थी. मुझे इसका एहसास रहता था क्योंकि अचानक आप ऐसे माहौल में होते हैं जहां हर कोई इंग्लिश बोल रहा होता है, और आपको लगता है कि आप पीछे रह गए हैं.

ये भी पढ़ें:-TV Serial Spoilers: स्नेहा को तलाक देने की धमकी देगी दुर्गावती, अनुपमा का टूटा घर खरीदने का सपना

फिर उन्होंने थिएटर के बारे में जाना और कई कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. यह पहली बार था जब उन्होंने एक्टिंग को एक संभावित करियर के तौर पर सोचा. वो बताते हैं, ‘आईआईटी में, मैंने थिएटर के बारे में लगभग अचानक ही जाना. मैंने कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू किया, और हर बार जब मैंने परफॉर्म किया, तो मुझे लगा कि इसमें कुछ ऐसा है जो मुझे सच में पसंद आया. शायद यह पहली बार था जब मैंने सोचना शुरू किया कि शायद एक्टिंग मेरे लिए कुछ हो सकती है.’

मिर्जापुर’ में बबलू पंडित बने जितेंद्र

वर्कफ्रंट की बात करें तो जितेंद्र हाल ही में पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ के फिल्म अडैप्टेशन में बबलू पंडित का रोल निभाते हुए दिखे थे. ध्यान देने वाली बात यह है कि जितेंद्र इस मशहूर वेब सीरीज का हिस्सा नहीं थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *