2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं एनिवर्सरी पर हाल ही में सलमान खान प्रोडक्शन ने पोस्ट की थी. वहीं पोस्ट क्रेडिट में सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का नाम शामिल नहीं था. इस पर अमाल भड़क गए हैं. उन्होंने पोस्ट को लेकर सलमान खान फिल्म्स की टीम पर सवाल उठाए हैं और उस गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट का नाम शामिल न करने के फैसले पर नाराजगी जताई
‘बेसिक चीजें करना सीखो’
अमाल मलिक ने लिखा, “जो कोई भी एसके फिल्म्स ऑफिशियल का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और लिरिसिस्ट का नाम न लिखकर आपने जो हिम्मत दिखाई है, उसकी मैं दाद देता हूं! यह अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को एक म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट ने अपने दर्द, खून, पसीने और आंसुओं से बनाया हो, उसे बनाने वालों का सम्मान किए बिना या उनका जिक्र किए बिना ही उसका जश्न मनाया जाए.”
उन्होंने आगे कहा, “बेसिक चीजें करना सीखो, वरना यह पेज डिलीट कर दो. मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है.”

अमाल ने ‘हीरो’ का म्यूजिक किया था कंपोज
बता दें कि सलमान खान प्रोडक्शन हाउस ने निखिल आडवाणी की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह मनाई थी. इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं अमाल ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था, जबकि कुमार ने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाने के बोल लिखे थे, जो फिल्म के साउंडट्रैक के सबसे मशहूर गानों में से एक बन गया. यह गाना ओरिजनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था, जबकि सलमान खान ने भी इसका अपना वर्जन रिकॉर्ड किया था.
ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
अमाल मलिक करियर
अमाल मलिक की बात करें तो, इस संगीतकार ने रोमांटिक धुनों और फिल्म साउंडट्रैक के साथ अपना करियर बनाया है. उनके काम में ‘जय हो’, ‘रॉय’, ‘हीरो’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बागी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उनके इंडिपेंडेंट गाने जैसे ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘चल वहां जाते हैं’ और ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है.
अमाल मलिक म्यूजिक से ब्रेक किया था अनाउंस
इस साल की शुरुआत में, अमाल ने आरोप लगाया था कि कुछ पावरफुल लोगों ने उन्हें साइडलाइन कर दिया है और दावा किया था कि पिछले कुछ सालों में उन्हें 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया.
कुछ दिन पहले अमाल ने घोषणा की थी कि वह अगले साल तक फिल्म म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मन, शरीर, स्वास्थ्य और पूरी तरह से ठीक होने पर ध्यान देने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा कि वह “धुनों से भरे दिल” के साथ वापसी करेंगे और फैंस से कहा कि ब्रेक के दौरान उन्हें परेशान न करें.
ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच