‘असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

506f4b315f958b3ce0cfe7ee8e743a501785123308216209 original


असम राज्य इन दिनों बाढ़ की सबसे भयानक आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है. बाढ़ ने राज्य भर में 11 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है, 60 से ज़्यादा लोगों की जान ली है और हज़ारों घरों को तबाह कर दिया है. ऐसे में भूमि पेडनेकर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सेलेब्स ने आगे आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अपील की है. सिंगर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस राशी खन्ना ने भी मदद की अपील की है,

बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए भूमि ने की पोस्ट
भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और लोगों से कहा कि वे असम में चल रहे संकट को नजरअंदाज न करें. उन्होंने कहा कि राज्य को देश के सपोर्ट की बहुत जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे लोग पहले बाढ़ से प्रभावित अन्य इलाकों की मदद के लिए एकजुट हुए थे. वीडियो में भूमि ने कहा, “नमस्ते दोस्तों, हम सभी जानते हैं कि अभी देश में क्या हो रहा है, और मैं सभी के दिखाए गए जज्बे और हिम्मत को सलाम करती हूं लेकिन देश का एक हिस्सा ऐसा है जिस पर हमें तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. “

इस आपदा की गंभीरता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “असम में भयानक बाढ़ आई है. हालात इतने खराब हैं कि 7,50,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. पूरे के पूरे गांव बह गए हैं. मवेशी बह गए हैं और लोगों का सब कुछ बर्बाद हो गया है.”

 

इस बार असम को हमारी जरूरत है’
भूमि ने कहा कि इस संकट पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कैसे पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के समय भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने कहा, “इस बारे में ज़्यादा बात नहीं हो रही है, लेकिन मेरा पक्का मानना ​​है कि जैसे पिछले साल पंजाब, जम्मू, बिहार, महाराष्ट्र और देश के बाकी हिस्सों के लोग एक साथ आए थे और सामान भेजकर व दान देकर जबरदस्त सामुदायिक सेवा की भावना दिखाई थी, वैसे ही अब हमें फिर से वैसा ही करने की ज़रूरत है. इस बार असम को हमारी जरूरत है.”

डोनेशन का लिंक भी किया शेयर
एक्टर ने ‘भारत डिज़ास्टर रिलीफ फंड’ के लिए डोनेशन का लिंक भी शेयर किया और लोगों से अपील की कि वे जितना हो सके, उतना योगदान दें. एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं ‘भारत डिजास्टर रिलीफ फंड’ का लिंक शेयर कर रही हूं. मैंने जम्मू में आई बाढ़ के दौरान उनके साथ मिलकर काम किया था और वे एक बहुत भरोसेमंद संस्था हैं. प्लीज उनका साथ दें और डोनेशन दें. असम को अभी खाने-पीने की चीजों, गद्दों, साफ-सफाई के सामान और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए जरूरी साधनों की बहुत जरूरत है.”

उन्होंने अपनी बात इस तरह खत्म की, “अगर आप बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें देखेंगे, तो आपका दिल टूट जाएगा. यह सच में दिल तोड़ने वाला है और असम को वाकई हमारे साथ की जरूरत है। इसलिए मैं आप सभी से गुजारिश करती हूँ कि आगे आएं और जितना हो सके डोनेशन दें, चाहे वह छोटी रकम हो या बड़ी. प्लीज इस मैसेज को आगे भी फैलाएं ताकि हमारी मदद असम के लोगों तक पहुंच सके. जय हिंद.” वीडियो शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, “असम डूब रहा है, आपने हर बार साथ दिया है, इस बार भी उनके लिए आगे आएं.”

ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की
भूमि के अलावा, सिंगर गुरु रंधावा ने  भीबाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अपना समर्थन जताया है और लोगों से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में असम के साथ खड़े हों. गुरु रंधावा ने असम में आई बाढ़ की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “आइए हम सब मिलकर असम के लोगों की मदद करें. सभी परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.”

सोनाक्षी सिन्हा और सोहा अली खान ने भी की पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा से सोहा अली खान तक ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पीटीआई को सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्ट शेयर की. सोनाई ने रेड हार्ट ब्रोकन की इमोजी शेयर करते हुओ पोस्ट की जिसमें लिखा है, “ डेथ टोल 66, 6 डिस्ट्रिक्ट में कम से कम 6.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. शिवसागर की हालत सबसे ज्यादा खराब है. यहां बेघर हुए 18 हजार 900 लोगों को 274 रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया गया है. करीब 810 गांव और 35000 हेक्टेयर फसलें जलमग्न हो गई हैं.

असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

सोहा अली खान ने भी पीटीआई की जानकारी वाली पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. साथ ही लिखा है, “असम लगातार भारी बारिश और नदियों पानी का लेवल बढ़ने के कारण बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. रोजमर्रा का जिंदगी रूक सी गई है.. रिलीफ वर्ज जारी है. अगर आप भी हेल्प करना चाहते हैं. प्लीज कॉन्ट्रिब्यूशन करने के तरीके जानने और भरोसेमंद राहत कार्यों से जुड़े वेरिफ़ाइड और विश्वसनीय लिंक तक पहुँचने के लिए स्वाइप करें.”

असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

यह भी पढ़ें: ‘गट्टा कुश्ती 2’ बनीं ऐश्वर्या लक्ष्मी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें कितना कमाया प्रॉफिट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *