महीने के 60 हजार कमाती है गुरुग्राम की नौकरानी, मनी मैनेजमेंट उड़ा देगा आपके होश

221d8cba0152bc324106320267b933ae1789140277799940 original


दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में घरेलू काम करने वाली एक महिला की कमाई और पैसे संभालने के तरीके ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. गुरुग्राम में नौकरी करने वाले एक शख्स ने लिंक्डइन पर बताया कि उनके घर काम करने वाली महिला हर महीने करीब 60 हजार रुपए कमाती है और खूब बचत भी करती है. 

शख्स ने बताया कि घरेलू काम करने वाली महिला पांच से छह घरों में काम करती हैं. वह महीने में तीन से चार छुट्टियां लेती हैं. वह सुबह सात बजे से पहले अपना काम शुरू कर देती हैं और आय का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करती है.

कमाई से EMI भी भरती है महिला- शख्स

शख्स ने आगे बताया कि महिला हर महीने लगभग 10 हजार रुपये घर के किराए के रूप में देती हैं. इसके अलावा उनकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है, जिसकी शिक्षा का खर्च भी वह संभालती हैं. वह अपने गांव में खरीदी गई छह लाख रुपये की जमीन की EMI भी नियमित रूप से चुका रही है.

यह भी पढ़ें- 5 मिनट में अपडेट करें अपना पैन कार्ड, बिना झंझट घर बैठे बदलें नाम-पता

शख्स का कहना है कि महिला अपनी कमाई को दिखावे या गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने के बजाय परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने पर ध्यान देती है. उनके मुताबिक, महिला के लिए बेटी की पढ़ाई और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं. परिवार की जिम्मेदारियां भी समझदारी से ही पूरी करती है.

शख्स ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों से की महिला की तुलना

शख्स ने नौकरानी की कमाई और बचत की तुलना कॉर्पोरेट कर्मचारियों की खर्च करने की आदतों से की. शख्स ने कहा कि कई नौकरीपेशा लोग कार, महंगे गैजेट और जीवनशैली से जुड़ी चीजों के लिए EMI लेते हैं. दूसरी ओर महिला खर्च नियंत्रित करके भविष्य के लिए तैयारी कर रही है. महिला के पास कॉर्पोरेट कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य बीमा, कर्मचारी सुविधाएं या नौकरी से जुड़े दूसरे वित्तीय सुरक्षा साधन नहीं हैं. इसके बावजूद वह अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट है.

यह भी पढ़ें- Cheapest Flight Tickets: 7 से 13 सितंबर तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट 

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *