Dhurandhar 2 BO Day 22: ‘धुरंधर 2’ की अब घट रही कमाई, 22वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या बन पाएगी 11 सौ करोड़ी?

2d670a7e42039be530388be9233103031775759104715209 original


रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर भयंकर कमाई करने के बाद अब मंदी का शिकार हो गई है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अपने पहले और दूसरे हफ्ते में शानदार परफॉर्म किया, लेकिन अब तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई धीमी हो गई है. हालांकि, फिल्म की कुल कमाई अब भी काफी अच्छी है. चलिए जानते हैं कि 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 22वें दिन कितनी की कमाई की है?
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही इसने जबरदस्त कमाई की है. बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं.  इस दौरान इसने तमाम नए रिकॉर्ड बनाए हैं और ऐसे बेंचमार्क सेट किए जिन्हें तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए अब बेहद मुश्किल होगा.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रही.
  • इसके बाद सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म  रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ रुपये कमाए.
  • जिसके बाद इसन तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं फिल्म का भारत में 22 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 1048.42 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर वर्सेस धुरंधर 2
धुरंधर 2 अब अपनी प्रीक्वल धुरंधर से डे वाइज कमाई के मामले में पीछे चल रही है. जहां दिसंबर 2025 में आई धुरंधर ने 17.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ चौथे गुरुवार को सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया था तो वहीं धुरंधर 2 अपने चौथे गुरुवार को इसका आधा भी नहीं कमा पाई और इसने 7.15 करोड़ रुपये जोड़े. हालांकि इसने लिस्ट में तीसरी जगह बनाई है. बता दें कि दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 है जिसने चौथे गुरुवार को 11.4 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था.

वहीं फिल्म की घटती रफ्तार देखते हुए अब इसके 11 सौ करोड़ी बनने का सपना पूरा होना मुश्किल लग रहा है. दरअसल इस आंकड़े को छूने के लिए फिल्म को अभी 52 करोड़ और कमाने होंगे. अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है तो उम्मीद है कि ये बॉलीवुड की पहली 11सौ करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर ले. 

धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज को जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के तहत लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित किया गया है.  इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *