Paytm पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, इसका आप पर क्या होगा असर, क्या अब पेमेंट नहीं कर पाएंगे लोग?

73aec6bbcb9bd37a53141163ffb1c2381777042598975940 original


Paytm Payment Bank News: पेटीएम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि पेटीएम अब भविष्य में बैंकिंग से जुड़ा कारोबार नहीं कर पाएगा. आरबीआई ने कहा है कि पेटीएम बार-बार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर रहा था. इसके बाद गंभीर नियामक चिंताओं को देखते हुए कंपनी का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करना पड़ा. आरबीआई के इस कदम के बाद हर किसी के मन में सवाल है कि अब पेटीएम एप से पेमेंट हो पाएगा या नहीं. जानिए.

दरअसल पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग का लाइसेंस रद्द होने का असर पेटीएम यूजर्स पर भी पड़ेगा. अब लोग पेटीएम बैंक में नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे. इससे आपके सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और वॉलेट में मौजूद सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा.

कई छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले Paytm बैंक का ही इस्तेमाल करते थे, उनके लिए अचानक पेमेंट रिसीव करने और सेटलमेंट करने में दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि पेटीएम से डायरेक्ट पेमेंट करने के लिए बैंक लिंक होना जरूरी है. ऐसे में जब आप क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करते हैं तो पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट से कटता है. ऐसे में इसपर लाइसेंस रद्द होने का असर नहीं पड़ेगा.

FASTag रिचार्ज करना होगा मुश्किल!

लेकिन बड़ी बात यह है कि अगर आपका FASTag या वॉलेट पेटीएम बैंक से लिंक है तो उसे रिचार्ज करना या इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि लाइसेंस रद्द करना इस बात का संकेत है कि सरकार आपके पैसे को किसी बड़े जोखिम में डूबने से बचाना चाहती है. ऐसी सख्ती से अन्य बैंक भी सतर्क रहेंगे और नियमों का पालन करेंगे, जिससे भविष्य में किसी बड़े बैंकिंग घोटाले की संभावना कम होगी.

परेशान न हों, आपका पैसा सुरक्षित है

अगर आपके खाते में बैलेंस है तो घबराएं नहीं. आरबीआई आमतौर पर ग्राहकों को अपना पैसा निकालने या दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए समय और सुविधा देता है. फिलहाल आप अपने UPI और अन्य पेमेंट माध्यमों को किसी दूसरे मुख्यधारा के बैंक से लिंक कर सकते हैं, ताकि आपको पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें-

अब चावल के बाजार पर संकट! सप्लाई हुई ठप, मार्च में सबसे बड़ी गिरावट, सरकार ने क्या बताया?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *