‘काश मैं मना नहीं करती…’, अमीषा पटेल को ‘तेरे नाम’ ठुकराने का सालों बाद हुआ पछतावा, बताया क्यों छोड़ी थी फिल्म?

11df0adc01c6510c4fdfc5ca4a04e94f17771221412411403 original


90s की टॉप एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज भले ही स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन एक समय था जब उन्होंने गुजरे दौर में ‘गदर 2’ और ‘हमराज’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया. अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था. अमीषा पटेल के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि उन्हें सलमान खान की ‘तेरे नाम’ भी ऑफर हुई थी और एक्टर उनके साथ ये फिल्म करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. ऐसा हम नहीं बल्कि अमीषा का कहना है. सालों बाद उन्हें ये फिल्म ठुकराने का पछतावा हुआ है.

दरअसल, अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में काफी कुछ शेयर किया. अभिनेत्री ने अपनी डेब्यू फिल्म से लेकर करियर में आए उतार-चढ़ाव और अनिल शर्मा के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंसेस पर बात की. इसी बीच उनसे सलमान खान की हिट फिल्म ‘तेरे नाम’ को ठुकराने को लेकर भी सवाल किया गया था तो अभिनेत्री ने इस पर पछतावा जाहिर किया. 

क्यों नहीं की सलमान खान की ‘तेरे नाम’?
इस बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘काश मैं मना नहीं करती. उस समय जब सलमान ने मुझे ये फिल्म ऑफर की थी. सिर्फ गाने बन चुके थे और ये फिल्म का आइडिया और कहानी थी. उन्होंने मुझे नैरेट किया, गाने भी सुनाए. तब तक ना तो डेट्स फिक्स थी और ना ही ये तय था कि कौन डायरेक्ट करेगा. सब कुछ हवा में था. सलमान खान इसके लिए काफी एक्साइटेड थे. जब चीजें फाइनल हुईं और सतीश कौशिक ऑनबोर्ड हुए. सब कुछ हुआ और तब तक मैं किसी और प्रोजेक्ट में इन्वॉल्व हो गई थी. सतीश कौशिक से पहले कई लोगों के नाम सामने आए थे कि ये डायरेक्ट करेंगे वो करेंगे. कुछ सेट नहीं था.’

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रनटाइम के मामले में ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ को देगी टक्कर

ये मेरा लॉस था- अमीषा पटेल
अमीषा पटेल आगे कहती हैं, ‘एक एक्टर के तौर पर मैं दूसरे और प्रोजेक्ट्स से ज्यादा टाइम नहीं लेना चाहती थी. कई प्रोजेक्ट्स थे जिसके लिए मैं डेट्स दे चुकी थी. अगर सलमान खान मेरे पास सेट डेट, डायरेक्टर और रेडी टू रोल के लिए आते तो मैं इसे जरूर करती और मैं तेरे नाम जैसी फिल्म मना नहीं करती. ये एक बेहतरीन फिल्म थी. मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी. गाने बेहद पसंद थे और सच में ये मेरा लॉस था. बस डेट्स की वजह से नहीं कर पाई.’  

‘तेरे नाम’ का बॉक्स ऑफिस
बहरहाल, अगर सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 10 करोड़ था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 19.4 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 4.96 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डब्बा गुल, जानिए किसके नाम रहा ये शुक्रवार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *