रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, जमकर लगाए शॉट्स; देखें वीडियो

e8f93aa25440167d8a533b8f5f8340c917891222007981212 original


रोहित शर्मा भारत के लिए अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, जिनका लक्ष्य अगले साल होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप में खेलना है. रोहित पिछले कई दिनों से अपने टीवी शो को लेकर चर्चा में थे, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है. ये शो 19 सितंबर से टेलीकास्ट होगा. हिटमैन ने अब अभ्यास शुरू कर दिया है, उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है.

रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र का वीडियो शेयर किया. वह शानदार नजर आ रहे हैं. नेट प्रैक्टिस में उन्होंने जमकर शॉट्स लगाए. बता दें कि गुरुवार को एक कार्यक्रम में एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया, जिससे ये सवाल जस का तस बना रहा. उन्होंने कहा, “अक्टूबर, 2027 बहुत दूर है, इसके बारे में तभी देखेंगे.”

यह भी पढ़ें- अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने खेले हैं 5 टी20, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को लेकर इंग्लैंड दौरे पर खबर आई थी कि वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे खेल सकते हैं, क्योंकि चयनकर्ता आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में नहीं देख रहे. बीसीसीआई ने उन खबरों का खंडन किया था. हाल ही में समीक्षा बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी कहा था कि “रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को बढ़ावा न दें.”

यह भी पढ़ें- सैमसन OUT वैभव IN , AFG के खिलाफ पहले टी20 ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI!

भारत का अगला वनडे कब है?

रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह भारत के लिए अब सिर्फ वनडे खेलते हैं. टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ है. भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम में होगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *