एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का शुक्रवार रात निधन हो गया. परिवार के सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने इसकी पुष्टि की. पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का लिसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, वह 89 साल के थे. उनके पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा.
परिवार से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गाय कि एस श्रीसंत के पिता के पार्थिव शरीर को फिलहाल शवगृह में रखा गया है. उनके परिजन अभी विदेश में हैं, जो लौटने के बाद पार्थिव शरीर को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास लेकर जाएंगे. पूर्व क्रिकेटर के पिता नायर भारतीय जीवन बीमा निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.
नायर के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. शाम को 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
STORY | Former Indian cricketer Sreesanth’s father dies at 89
V Santhakumaran Nair, father of former Indian cricketer S Sreesanth, died at a private hospital here, family sources said on Saturday. He was 89.
He was undergoing treatment at Lisie Hospital here and died at 9.45 pm… pic.twitter.com/bgJ6lbtd9h
— Press Trust of India (@PTI_News) September 12, 2026
यह भी पढ़ें- क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट
43 वर्षीय एस श्रीसंत साल 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम क्रमश 87, 75 और 7 विकेट हैं.
2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे एस श्रीसंत पर IPL के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था. हालांकि 2015 में उन्हें निचली अदालत ने बरी कर दिया था, लेकिन वह इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में वापसी नहीं कर पाए.
यह भी पढ़ें- दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन… मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा