150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

6be91031eb1085d7c21a8b8e7c5480931785255584793975 original


पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में पाक टीम के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा है. इस बीच वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो 150 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ.

जस्टिन ग्रीव्स ने किसी टेस्ट मैच में लगातार 5 ओवर मेडन फेंके और प्रत्येक ओवर में एक विकेट लिया. वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगातार चार मेडन ओवरों में चार विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. ब्रॉड ने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था, लेकिन जस्टिन ग्रीव्स ने 10 साल बाद उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत के बाद एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए थे. तभी जस्टिन ग्रीव्स नाम के तूफान में पाकिस्तानी बैटिंग उड़ती चली गई.

जस्टिन ग्रीव्स का मेडन ओवर फेंकने और विकेट लेने का सिलसिला 64वें ओवर में शुरू हुआ, जब उन्होंने शतकवीर शान मसूद को 109 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. उसके बाद उन्होंने स्पेल के अगले 4 ओवर मेडन किए और प्रत्येक ओवर में क्रमशः आमिर जमाल, अली उस्मान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अब्बास का विकेट लिया.

मुकाबले पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 29 रनों की बढ़त हासिल की थी. कैरेबियाई टीम ने दूसरी पारी में 181 रन बनाए. पहली पारी में बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट

जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *