बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है. हाल ही में ‘दायरा’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के ‘जुबैदा’ लुक को रीक्रिए किया. उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
करीना ने बहन करिश्मा के लुक को किया रीक्रिएट
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और करिश्मा की ‘जुबैदा’ वाली तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया. उनकी तस्वीर के साथ फिल्म ‘जुबैदा’ से करिश्मा कपूर की एक तस्वीर है, जिसमें उन्हें वैसी ही मल्टीकलर साड़ी में देखा जा सकता है.
करीना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे हमेशा से पता था कि हमारी पसंद अच्छी है… सिस्टर्स फॉरएवर.’

ये भी पढ़ेंः फ्राइडे को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को भी दी मात, आते ही फुस्स हुई ‘हैवान’, जानें-कलेक्शन
बता दें, करिश्मा ने फिल्म ‘जुबैदा’ के गाने ‘धीमे धीमे गाऊं’ में ये साड़ी पहनी थी. वहीं करीना का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. साड़ी में वो बला की खूबसूरत लगीं. उन्होंने इसी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.
‘दायरा’ के बारे में
फिल्म ‘दायरा’ की बात करें, तो इसे मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, लेखन यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने किया है. वहीं, जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म अपराध, सजा,और दो पुलिस ऑफिसर की अलग-अलग सोच के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म में करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने फिल्म का निर्माण किया है और पेन मरुधर इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को हिंदी और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ेंः नानी की ‘द पैराडाइज’ बिना ट्रेलर के होगी रिलीज, रनटाइम भी हुआ रिवील