अजय देवगन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक फिल्मों में काम करने के बाद अब एक बार फिर से हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं.
इस प्रोजेक्ट के लिए अजय देवगन ने रिपोर्ट के अनुसार सरदारजी फिल्म के डायरेक्टर रोहित जुगराज से हाथ मिलाया है. अजय देवगन की हॉरर फिल्म को कुमार मंगत प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि, फिल्म का टाइटल क्या होगा इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
ये आम हॉरर फिल्म से होगी अलग
अजय देवगन के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर कहानी के तौर पर देखा जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इसका सिनेमैटिक स्केल काफी बड़ा होने वाला है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की कहानी एकदम माहौल बना देने वाली होगी.
इसी वजह ये आम हॉरर फिल्मों से अलग होगी. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी. फिलहाल मेकर्स प्री-प्रोडक्शन के काम में लगे हुए हैं, जिसके जरिए वो फिल्म के मेन टेक्निकल डिपार्टमेंट और स्क्रीनप्ले को फाइनल कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म की कास्टिंग पर भी फोकस किया जा रहा है.
इस प्रोजेक्ट को इसलिए भी खास बताया जा रहा है कि अजय देवगन 2024 में आई फिल्म शैतान के बाद एक बार फिर से हॉरर जॉनर में वापसी करेंगे. इस खबर को सुनने के बाद अजय देवगन के फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है. फिल्म के टाइटल को लेकर कहा जा रहा है कि वो काफी मजेदार होगा. मेकर्स जल्द ही सबके सामने उसका खुलासा करेंगे.
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है. एक्टर ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे, जो 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वो गोलमाल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त में एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ काम करते दिखेंगे. रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी. अजय देवगन के पास अभी धमाल 4 भी है. साथ ही वो रेंजर में भी नजर आएंगे, जो फिलहाल प्रोडक्शन फेज में है.
ये भी पढ़ें:-Wedding Album: ‘धुरंधर’ बनाने वाले आदित्य धर ने कोरोना में चुपचाप कर ली थी शादी, यामी गौतम ने खुद किया था मेकअप