Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’, शुक्रवार को डेढ़ करोड़ में सिमटी आदित्य धर की फिल्म

37116698ac1f4c7f811b592f20ed9bcd17770239983821403 original


Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2’ की कमाई में रोड़ा बन चुकी है. आदित्य धर की फिल्म की कमाई करोड़ों से घटकर अब लाखों में होने लगी है. इस शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज का 8वां दिन है और आदित्य धर की फिल्म का 37वां दिन. दोनों ही फिल्मों में कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को अभी तक कितनी कमाई कर ली है. 

‘भूत बंगला’ का 8वें दिन, फ्राइडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– फिल्म ने 8वें दिन रात 10.30 बजे तक 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म को आठवें दिन 8,573 शोज मिले. 
– इसकी अभी तक ऑक्यूपेंसी भी 13.0%  दर्ज की गई है.

‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाइव

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला (डे 8) 5.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 13%
धुरंधर 2 (डे 37) 1.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 13%

‘भूत बंगला’ का अब तक का कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग वीक में कमाल का प्रदर्शन किया और देखते ही देखते इसका इंडिया नेट कलेक्शन 7 दिनों में 84.40 पहुंच चुका है. वहीं, 8वें दिन की कमाई के बाद इसका कुल कलेक्शन 90.15 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) हो गया है.

‘धुरंधर 2’ की 37वें दिन की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 37वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. बाकी दिनों के मुकाबले इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने के लिए मिली.

– 37वें दिन इसे 2,573 शोज मिले हैं और इसकी ऑक्यूपेंसी भी 13 प्रतिशत दर्ज की गई.

– इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ के कुल कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 37वें दिन तक 1124.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘जो आपका हाल है वो मेरा…’, ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म, दबंग खान ने दिखाई शूटिंग की झलक

‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के बारे में

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यूज रखे गए थे. वहीं, 17 अप्रैल को फिल्म को सिनेमाघरों में पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया गया था. इसमें अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम रोल में थे. वहीं, ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,766.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *