गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा

c8183e9eaf382d656571d6ddbe06775d1785062084013975 original


भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन पर BCCI ने पैनी नजर बनाई हुई है. यूके टूर पर आयरलैंड तक ने टीम इंडिया को 0-2 से हराया था. उसके बाद इंग्लैंड ने भी टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम को धो डाला. यूके टूर पर टीम इंडिया 10 मैच खेलकर सिर्फ एक जीत पाई. अब खबर है कि BCCI इस प्रदर्शन को लेकर बहुत जल्द एक रिव्यू मीटिंग कर सकती है.

BCCI करेगी टीम इंडिया का रिव्यू

क्रिकबज के मुताबिक यह रिव्यू मीटिंग अगस्त महीने की शुरुआत में हो सकती है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि रिव्यू मीटिंग में विशेष रूप से आयरलैंड और इंग्लैंड व्हाइट बॉल सीरीज चर्चा का केंद्र होगा. हालांकि मीटिंग की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है.

आयरलैंड टूर से ही श्रेयस अय्यर ने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की थी. इतिहास में पहली बार आयरलैंड ने भारतीय टीम से कोई सीरीज जीती. एक तरफ टीम मैनेजमेंट युवा टीम तैयार करने की मंशा साफ कर चुका है, इसी बीच इंग्लैंड ने भी टी20 सीरीज में भारत को 0-4 से हरा दिया. यहां तक कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली वनडे टीम भी सीरीज 1-2 से हार गई.

कोचिंग स्टाफ पर भी पैनी नजर

क्रिकबज की इसी रिपोर्ट में बताया गया कि बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों पर भी गाज गिर सकती है. हाल ही में अपडेट सामने आया था कि रायन टेन डोइशे ने खुद BCCI से आग्रह किया है कि उन्हें हटा दिया जाए. उनका 2 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और काफी अधिक संभावना है कि उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ना मिले. दूसरी ओर यूके टूर पर भारतीय टीम ने बहुत खराब फील्डिंग की थी. ऐसे में फील्डिंग कोच टी दिलीप भी बीसीसीआई के निशाने पर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन

Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *