200 करोड़ से ज्यादा कमाई… फिर भी ऑस्कर 2026 से क्यों चूक गई ‘हनुमान अंश’?

7e6049284582b3ad3c55d5a1da1ff6bc17892222582351403 original


सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर तक इन दिनों चारों तरफ फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुक है और इसकी कमाई अभी भी जारी है. फिल्म की 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री हो चुकी है. लेकिन इन सबके बावजूद भी फिल्म ऑस्कर्स 2026 में एंट्री नहीं ले पाई है. प्रोड्यूसर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा भी किया है. चलिए बताते हैं…

दरअसल, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि ये ऑस्कर 2026 की एंट्री से चूक गई. नम्रता ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात की और इस दौरान उनसे पूछा गया कि ये फिल्म तेलुगु के अलावा किसी अन्य भाषा में भी रिलीज होगी तो उन्होंने इससे इनकार किया और कहा, ‘हमने सिर्फ इसे तेलुगु भाषा में डब किया है.’

यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट

ऑस्कर 2026 से चूकी ‘हनुमान अंश  

नम्रता बताती हैं, ‘हमें बिल्कुल भी टाइम नहीं मिल पा रहा है. हमने ऑस्कर सब्मिशन की तारीख को भी मिस कर दिया. इसकी ऑफिशियल एंट्री की आखिरी तारीख 7 सितंबर थी. हमको फिल्म को ऑस्कर में सब्मिट करने के लिए हजारों फोन आए कि हमने इसे ऑस्कर के लिए सब्मिट नहीं किया. हमें इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी. हम उस वक्त बहुत सारी चीजों में बिजी थे. हमारी टीम बहुत ही छोटी थी.’

इसके साथ ही नम्रता ने आगे ‘हनुमान अंश’ के पैन इंडिया रिलीज को लेकर कहा, ‘पहले हम इसकी तेलुगु डबिंग को पूरा करेंगे. फिर अन्य भाषाओं पर भी काम करेंगे. फिलहाल हम इस पर काम कर रहे हैं कि अलग-अलग लोगों तक इस फिल्म को कैसे पहुंचाया जाए. हमारी टीम में बहुत कम ही लोग हैं.’ आपको बता दें कि फिल्म को ग्लोबली होम्बले प्रोडक्शन के बैनर तले 11 सितंबर, 2026  को रिलीज किया जा चुका है. वहीं, 18 सितंबर को ये तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’-‘मिर्जापुर द मवी’ में कांटे की टक्कर, जानें किसने की कितनी कमाई

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रहा. जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रहा. मूवी की रिलीज को 37 दिनों का वक्त हो चुका है और फिल्म 37वें दिन भी कमाल का बिजनेस कर रही है.

गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात की जाए तो इसकी कहानी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है. ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भक्ति फिल्म बन चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *