Who is Bharti Fulmali: भारत की महिला बल्लेबाज भारती फूलमाली (Bharti Fulmali) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोग शक हो रहा है कि भारती फूलमाली महिला नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह महिला टीम में खेल रही हैं. भारती को 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. वह टूर्नामेंट से पहले होने वाले वॉर्मअप मैचों में खेलती हुई नजर आईं.
मैच के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुईं और लोगों ने उनके ऊपर शक करना शुरू कर दिया. यह घटना 2024 ओलंपिक की याद दिला रही है, जब अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ के ऊपर भी कुछ इसी तरह के आरोप लगे थे. बॉक्सर ने गोल्ड मेडल जीता था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईमान खलीफ महिला नहीं, पुरुष हैं और वह महिलाओं की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. इसी तरह भारतीय क्रिकेटर पर भी आरोप लग रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि भारती फूलमाली कौन है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर लगातार लोग भारती फूलमाली को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह आदमी की तरह दिखती हैं, उनकी आवाज आदमी की तरह हैं, लेकिन खेल महिला टीम में रही हैं. वहीं एक यूजर ने भारती के साथ अनाया बांगर को जोड़ दिया. यहां देखें रिएक्शन…
Meet Bharti Fulmali :
Looks like a man
Voice like a man
But plays for Womens’ team.https://t.co/FycZzX6T0U— Mutadaal Worha (@RGSMania) June 10, 2026
If Bharti Fulmali can play for Indian women cricket team, can Ananya Bangar also play ? pic.twitter.com/6UbsbG9S1o
— Venky Mama (@venkymama100) June 9, 2026
People react bharti fulmali be like pic.twitter.com/peJOekKGcr
— प्रियदर्शी (@priyadar_singh) June 9, 2026
Are men allowed to play on the women’s team? 🙄 pic.twitter.com/G0wkmcyeEM
— ANUJx (@RealAnujX) June 8, 2026
कौन हैं भारती फूलमाली?
31 वर्षीय भारती फूलमाली का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में 11 अक्टूबर 1994 को हुआ था. वह विदर्भ महिला टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं. इसके अलावा महिला आईपीएल यानी वुमेंस प्रीमियर लीग में वह गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं. भारती ने मार्च 2019 में टी20 के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि सिर्फ 2 मैच खेलने के बाद उन्हें वापसी के लिए 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. उनकी वापसी अप्रैल 2026 में हुई.
भारती फूलमाली का टी20 करियर
नजर डालें भारती फूलमाली के टी20 इंटरनेशनल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 6 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 5 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 72 रन बनाए हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 40 रनों का रहा.
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या माहिरा शर्मा से शादी करने वाले हैं मोहम्मद सिराज? जानें वायरल दावें की सच्चाई