सोना 2,700 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ती, दिल्ली में अचानक क्यों गिरे भाव?

f445dc65a0fec849775fccb979f0ce7a17891972733921435 original


सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज यानी 12 सितंबर 2026 का दिन अहम है. आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 2,700 रुपये और चांदी में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अब देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव सामने आ गए हैं.

आज देश में सोने का भाव कितना है?
आज देश में 24 कैरेट सोने का 1,55,900 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में स्थानीय बाजार के हिसाब से रेट में अंतर है. 

अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ाएगा RBI! महंगी हो सकती है आपकी EMI- SBI रिपोर्ट

चांदी का आज क्या है भाव?
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कल तक जो भाव 2,44,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर था वो आज बदल गया है. 12 सितंबर को देश में चांदी की कीमत में 10000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट हुई और ये 2,34,600 रुपये प्रति किलो रह गई है. 

ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है?
दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजार में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में फिर मजबूती देखने को मिली. शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था. हालांकि, सप्ताह के स्तर पर सोने में कमजोरी बनी रही.  

क्या अभी सोना खरीदना सही है?
अगर आप शादी, त्योहार या किसी जरूरी काम के लिए सोना खरीदने वाले हैं तो सिर्फ एक दिन की गिरावट देखकर फैसला करना सही नहीं होगा. सोने की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दर, डॉलर, रुपये की कीमत, कच्चा तेल, महंगाई और दुनिया में चल रहे तनाव का असर पड़ता है. इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर ज्वेलरी खरीदनी है तो 22 कैरेट का भाव देखना ज्यादा सही होगा. वहीं निवेश के लिए 24 कैरेट सोने का भाव और Gold ETF देखे जा सकते हैं.

ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोने का जो रेट आपको ऑनलाइन दिखता है, जरूरी नहीं कि ज्वेलरी खरीदते समय आपको उतना ही भुगतान करना पड़े. ज्वेलरी के मामले में GST, मेकिंग चार्ज और एक्स्ट्रा फीस जुड़ते हैं. इसलिए दुकान पर कीमत पूछते समय सिर्फ 10 ग्राम का रेट न पूछें. सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, GST और बिल की पूरे पैसे जरूर देखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *