हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

dcc0755c88bd009b66840e4d27df7c1a1785251889435975 original


IPL 2027 से पहले ट्रेड विंडो खुली हुई है, सबसे ज्यादा चर्चा में हार्दिक पांड्या हैं. खबर है कि हार्दिक के बदले चेन्नई सुपर किंग्स शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस के साथ-साथ 10 करोड़ रुपये कैश देने को भी तैयार है. हालांकि किसी भी ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया सामने रखी है. आकाश का कहना है कि हार्दिक के बदले 2 खिलाड़ी देने से CSK के सामने मिडिल ऑर्डर बैटिंग में नई समस्या उत्पन्न हो जाएगी.

बॉलर के बिना MI का काम नहीं चलेगा

आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले सवाल उठाया कि मुंबई इंडियंस अगर हार्दिक पांड्या को जाने देती है और बदले में शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में वह 2 मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का क्या करेगी. आकाश ने कहा कि MI को गेंदबाजों की जरूरत है. पूर्व क्रिकेटर ने सलाह देते हुए बताया कि ट्रेड में मुंबई को एक गेंदबाज की मांग भी करनी चाहिए, क्योंकि बॉलर के बिना MI का काम नहीं चलेगा.

CSK के लिए भी फायदेमंद नहीं डील

आकाश चोपड़ा ने इस संभावित डील को CSK के लिए भी फायदेमंद नहीं बताया. उन्होंने कहा, “हार्दिक पांड्या के आने से चेन्नई में एक ऑलराउंडर की कमी पूरी हो जाएगी, लेकिन बदले में आप शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में 2 मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दे देंगे, फिर काम कैसे चलेगा.”

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ही टीमों को बेस्ट कॉम्बिनेशन की तलाश है. एक तरफ मुंबई इंडियंस 2020 के बाद IPL का खिताब जीतने में नाकाम रही है और पिछले 3 में से 2 सीजन में प्लेऑफ में जाने में नाकाम रही है. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स 2023 में चैंपियन बनने के बाद संघर्ष करती दिखी है. आकाश चोपड़ा ने बताया कि उनके अनुसार यह डील दोनों ही टीमों के लिए फायदेमंद नहीं है.

यह भी पढ़ें:

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट

जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *