सनी देओल को सरकार से हर महीने मिलती है इतनी पेंशन, फ्री मेडिकल, मुफ्त मिलती हैं ये VIP सुविधाएं

b926c6c21e353b3adc4935f467d3de621777280510753587 original


बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले एक्टर सनी देओल इन दिनों फिल्मों में जबरदस्त एक्टिव हैं. एक के बाद एक लाइन से उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं. सनी देओल अब ‘गबरू’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में दिखेंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि सनी देओल सिर्फ फिल्मों से कमाई नहीं करते हैं बल्कि उन्हें सरकार से भी पेंशन मिलती है. 

बता दें कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर के पूर्व सांसद हैं. वो 2019 से 2024 तक सांसद रहे. सनी देओल ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा नहीं था. पूर्व सांसद होने के नाते उन्हें पेंशन और अलाउंसेस मिलते हैं. 

सनी देओल की पेंशन
भारत में संसद के किसी भी सदन के पूर्व सदस्य को 31,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है. पहले ये पेंशन 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 31 हजार कर दिया गया. तो सनी देओल को 31 हजार पेंशन मिलती है.

ये भी पढ़ें- May Theatre Release: मई में थिएटर में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘एक दिन’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, रिलीज होंगी ये फिल्में

सनी देओल को मिलते हैं ये अलाउंसेस
पेंशन के अलावा सनी देओल को दिल्ली में गेस्ट हाउस की सुविधा मिलती है. इसमें उन्हें कम दरों पर कमरा मिल सकता है. उन्हें फ्री पोस्टल सेवाएं भी मिलती हैं. फोन बिल में भी सब्सिडी मिलती है.

लाइफटाइम रेलवे पास

सनी को लाइफटाइम रेलवे पास मिला है. सनी देओल के साथ उनकी पत्नी या फिर कोई भी उनके साथ ट्रैवल कर रहा है तो वो भी फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव क्लास में फ्री ट्रैवल कर सकते हैं. इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलती है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 BO Day 39: ‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन ‘जवान’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म का धमाल

सनी देओल की फिल्में

सनी देओल के वर्क फ्रंट पर नजर डाले तो उन्हें पिछली बार फिल्म बॉर्डर 2 में देखा गया था. फिल्म 2026 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म सक्सेसफुल रही.

अब उनके हाथ में कई सारी फिल्में हैं. वो गबरू, लाहौर 1947, इक्का में दिखेंगे. गबरू पोस्ट प्रोडक्शन में है. लाहौर 1947 में सनी को प्रीति जिंटा के अपोजिट रोल में देखा जाएगा. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा सनी को रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 में देखा जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *