जो रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा ‘फिफ्टी’ बनाने वाले बल्लेबाज 

c62ab3a71600b19261985cfe175e6c3717892219139961364 original


इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में रूट ने 9 चौके लगाकर नाबाद 62 रनों की पारी खेली. इसके साथ इंग्लिश बल्लेबाज ने दिग्गज तेंदुलकर को पछाड़ दिया. 

रूट की इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में भी मदद और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया. सचिन ने अपना करियर 68 टेस्ट हाफ सेंचुरी के साथ समाप्त किया था. रूट ने 69वां अर्धशतक जड़ दिया. लिस्ट में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल 66 फिफ्टी के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

जो रूट (इंग्लैंड)- 69

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 68

शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)- 66

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) – 63

राहुल द्रविड़ (भारत) – 63

सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड पर भी जो रूट की नजर 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 15921 रन के साथ करियर समाप्त किया. लिस्ट में रूट दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. अब तक 169 टेस्ट मैचों की 309 पारियों में इंग्लिश बल्लेबाज ने 50.45 की औसत से 14278 रन बना लिए हैं. लिहाजा रूट सिर्फ 1643 रन ही पीछे रह गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सचिन ये वाला रिकॉर्ड भी तोड़ पाते हैं या नहीं. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

सचिन तेंदुलकर- 15921 रन 

जो रूट (एक्टिव प्लेयर)- 14278 रन

रिकी पोंटिंग- 13378 रन

जैक कैलिस- 13289 रन 

राहुल द्रविड़- 13288 रन 

2012 में टेस्ट डेब्यू 

रूट ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था. दूसरी तरफ दिग्गज तेंदुलकर ने 2013 में अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला था. रूट अब तक फॉर्मेट में 169 टेस्ट खेल चुके हैं. इन मैचों की 309 पारियों में उनके बल्ले से 14278 रन निकले. इस दौरान उन्होंने 69 अर्धशतकों के साथ-साथ 41 शतक भी लगाए हैं. वहीं सचिन ने 51 टेस्ट शतक के साथ अपना करियर समाप्त किया था. 

 

यह भी पढ़ें: कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *