VVS Laxman Record As Head Coach: टीम इंडिया ने शनिवार (25 जुलाई) को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में 90 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. इससे पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में हार का सामना किया था, जब गौतम गंभीर हेड कोच की भूमिका में थे. जिम्बाब्वे दौरे पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) के हेड वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ हैं.
ऐसा पहली दफा नहीं हुआ कि भारतीय टीम ने लक्ष्मण की कोचिंग के अंडर जीत हासिल की हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. कोच के रूप में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है. वह मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में कई बार इस भूमिका में नजर आ चुके हैं. लक्ष्मण का रिकॉर्ड देखकर आप जाहिर तौर पर गौतम गंभीर को भूल जाएंगे.
वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (द्विपक्षीय सीरीज)
2022 आयरलैंड के खिलाफ- 2-0 से जीत
2022 जिम्बाब्वे के खिलाफ- 3-0 से जीत
2022 न्यूजीलैंड के खिलाफ- 1-0 से जीत
2022 न्यूजीलैंड के खिलाफ- 0-1 से हार
2024 जिम्बाब्वे के खिलाफ- 4-1 से जीत
2024 साउथ अफ्रीका के खिलाफ – 3-1 से जीत
2026 जिम्बाब्वे के खिलाफ – 2*-0 से अजेय बढ़त
इसके अलावा 2023 के एशियन गेम्स में भारत की पुरुष टीम ने लक्ष्मण की कोचिंग में गोल्ड मेडल जीता था. हालांकि 2022 के एशिया कप में टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में खराब प्रदर्शन भी किया था. टीम टूर्नामेंट के सुपर-4 से बाहर हो गई थी.
कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की पहली जीत
श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 का कप्तान बनाया गया था. अय्यर ने आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज के जरिए कप्तानी की शुरुआत की, जिसमें टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की हार हुई. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अय्यर को कप्तान के रूप में सीरीज में पहली जीत मिली.
यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह