एक ही दिन रिलीज हुई थीं डेविड धवन की 2 फिल्में, गोविंदा और अक्षय ने ली टक्कर, बॉक्स ऑफिस का हुआ ऐसा हाल

7e4ce4581c8ea830a366a35ad72dddc017806572114421400 original


बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म है. इसके बाद वो रिटायरमेंट ले रहे हैं. आइए इस मौके पर हम आपको डेविड धवन की उन दो फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक ही दिन थिएटर में रिलीज हुई थीं.

1997 में एक साथ रिलीज हुई थीं ये दो फिल्में 
हम बात कर रहे हैं ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ की, जिनके डायरेक्टर डेविड धवन हैं. खास बात यह है कि ये दोनों फिल्में 23 सितंबर 1997 को एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. हैरानी वाली बात है कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. दिलचस्प ये भी है कि दोनों फिल्मों की हीरोइन भी एक ही थीं जूही चावला, जिन्होंने दोनों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

फिल्म में नजर आए थे ये कलाकार
चलिए पहले बात करते हैं फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ की, जिसके हीरो गोविंदा हैं. इसमें उनकी जोड़ी जूही चावला के साथ बनी थी. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, अनिल कपूर, जॉनी लीवर, अनुपम खेर और सईद जाफरी जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. केतन देसाई ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था. 

ये भी पढ़ें:- डेविड धवन के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए करण जौहर, पोस्ट शेयर कर कहा, ‘दिल में एक साथ…’

‘दीवाना मस्ताना’ ने कमाए थे इतने करोड़ रुपये
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘दीवाना मस्ताना’ का बजट सिर्फ 7 करोड़ रुपये था, जबकि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ‘दीवाना मस्ताना’ की कहानी दो ठगों राजा और बंटू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं. दोनों उसे पाने के लिए अलग-अलग चालें चलते हैं और एक-दूसरे को हराने की कोशिश करते रहते हैं. इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

एक ही दिन रिलीज हुई थीं डेविड धवन की 2 फिल्में, गोविंदा और अक्षय ने ली टक्कर, बॉक्स ऑफिस का हुआ ऐसा हाल

‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ ने जीता दर्शकों का दिल
अब बात करते हैं डेविड धवन की दूसरी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ की, जिसका बॉक्स ऑफिस पर सामना ‘दीवाना मस्ताना’ से हुआ. इसमें अक्षय कुमार, जूही चावला, कादर ख़ान, परेश रावल और अनिल धवन जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी का तड़का लगाया था. फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ एक कॉमेडी-रोमांटिक कहानी है, जिसमें अक्षय एक ऐसे युवक का किरदार निभाते हैं जो अमीर लड़की के प्यार में पड़ जाता है और उसे पाने के लिए कई मजेदार झूठ और चालें चलनी पड़ती हैं. कहानी में कॉमेडी और रोमांस का हल्का-फुल्का तड़का देखने को मिलता है.

‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ का कलेक्शन
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ को बनाने में 5 करोड़ रुपये लगे थे, वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.14 करोड़ रुपये कमाए. इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर केशु थे. 

एक ही दिन रिलीज हुई थीं डेविड धवन की 2 फिल्में, गोविंदा और अक्षय ने ली टक्कर, बॉक्स ऑफिस का हुआ ऐसा हाल

डेविड धवन ने दीं कई सुपरहिट फिल्में
फिल्ममेकर डेविड धवन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिनमें ‘बीवी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जुड़वा’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और मसालेदार एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बात करें तो इस फिल्म में डेविड धवन के बेटे वरुण धवन हैं. फिल्म में वो मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं. तीनों की तिकड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है. रमेश तौरानी और गौरव बोस ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें:- Who Is Gauri Spratt: गौरी स्प्रैट कौन हैं? क्या करती हैं? जिनसे तीसरी शादी करने जा रहे हैं आमिर खान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *