Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल

1eae4080fb67a572ddba432278bfe6131781229486645209 original


बुची बाबू सना की फ़िल्म ‘पेद्दी’ इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे राम चरण और जाह्नवी कपूर के करियर में भी ‘डबल सेंचुरी’ (200 करोड़ का आंकड़ा) लग जाएगी? ऐसा उनके करियर में सिर्फ़ दूसरी बार होगा. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘पेद्दी’ की 8वें दिन की कितनी रही कमाई?
फिल्ममेकर बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है. अपनी रिलीज़ के बाद से ही ये फिल्म जाह्नवी के किरदार के कथित ‘हाइपर-सेक्शुअलाइज़ेशन’ को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है. हालांकि शुरुआत में इस विवाद का फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर कोई खास असर नहीं दिखा था, लेकिन अब ‘पेद्दी’ की रफ़्तार धीमी पड़ती दिख रही है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसके कलेक्शन को बड़ा झटका लगा है और इसने 8वें दिन अब तक का सबेस कम कलेक्शन किया है.

  • इसी के साथ ‘पेद्दी’ की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को राम चरण स्टारर फिल्म ने भारत में 6.30 करोड़ (नेट) की कमाई की.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 193.55 करोड़ रुपये हो गई है.

 ये भी पढ़ें:-सेंसर बोर्ड का बड़ा सरप्राइज, ‘भारत भाग्य विधाता’ समेत इन 3 फिल्मों को मिला ‘Zero Cut’ सर्टिफिकेट

200 करोड़ से कितनी दूर ‘पेद्दी’
‘पेद्दी’ अब एक बड़ा मील का पत्थर पार करने की ओर बढ़ रही है. महज 7 करोड़ और कमाते ही ये 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी. दूसरे वीकेंड तक से 200 करोड़ के पार होगी. इसी के साथ ये राम चरण और जाह्नवी के करियर की भी दूसरी डबल सेंचुरी लगाने वाली फिल्म बन जाएगी. बता दें कि इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर राम चरण की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म आरआरआर (782.2 करोड़ रुपये) है.

दूसरी ओर, यह जाह्नवी कपूर की भी अब तक की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है.’पेद्दी’ जल्द ही ‘देवरा’ (292.71 करोड़) की कैटेगिरी में शामिल हो जाएगी, जो 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली  एक्ट्रेस की पहली फ़िल्म थी.

‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ को मात देने से कितनी दूर है ‘पेद्दी’? 
भारत में 8 दिनों के बाद ‘पेद्दी’ की कुल कमाई 193.55 करोड़ (नेट) हो गई है. ये फिल्म  पहले ही 2026 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फ़िल्म बन चुकी है. अब ये नंबर 1 की पोजिशन हासिल करने के लिए ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ की 220.99 करोड़ की कमाई का पीछा कर रही है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और टॉलीवुड की साल की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

फ़िल्म के बारे में
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फ़िल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स, वृद्धि सिनेमाज़ और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. यह फ़िल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.

ये भी पढ़ें:-11 सालों से एक अदद हिट को तरस रही हैं कंगना रनौत, जानें- ‘भारत भाग्य विधाता’ एक्ट्रेस की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *