वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन

55edd232bccd80a9f4ce06b01a7a229317812707873201212 original


वैभव सूर्यवंशी का नाम क्रिकेट जगत में छाया हुआ है, पूरी दुनिया उनकी काबिलियत की चर्चा कर रही है कि कैसे एक 15 साल का खिलाड़ी बड़े गेंदबाजों पर बिना डरे बड़े-बड़े हिट लगा रहा है. वह भारत की नेशनल टीम में चुने जाने वाले अभी तक के सबसे छोटे प्लेयर बन गए हैं, उन्हें BCCI ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स के स्क्वॉड में शामिल किया है. लेकिन अब उनके भाई भी सुर्खियों में आ गए हैं, जिन्होंने अपना पहला शतक लगाया है.

वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में एक अभ्यास मैच में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने शतक जड़ा, 103 रनों की इस पारी में उन्होंने 86 रन तो सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए. इसकी जानकारी उनके भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने दी.

उज्जवल सूर्यवंशी ने आशीर्वाद की फोटो और स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. वैभव ने 87 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 1 छक्का लगाया. आशीर्वाद भी वैभव सूर्यवंशी की तरह ओपनिंग बैट्समैन हैं, जो शायद उसी बैखोफ अंदाज में खेलते हैं.

‘विरोधी से दोस्त तक…’, केन विलियमसन के संन्यास पर आया विराट कोहली का रिएक्शन; जानें क्या कहा

आशीर्वाद के शतक पर पिता भी खुश

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी आशीर्वाद के इस मैच की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया. आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.”

AFG से पहले वनडे में रोहित शर्मा तोड़ देंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड, विराट-सचिन-धोनी आस-पास नहीं

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो वह इंडिया ए टीम के साथ ट्राई सीरीज खेलने श्रीलंका गए हैं, जहां उन्होंने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में 22 गेंदों में 44 रन बनाए. वह आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाएंगे, जहां वह इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *