Asia Cup 2027: नेपाल ने एशिया कप में रखा कदम, यूएई को हराकर हासिल किया क्वालिफिकेशन 

487d231ef80efa2a2bdd6307c9263fa217892149353651364 original


नेपाल ने 2027 में होने वाले एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. एसीसी पुरुष प्रीमियर कप 2026 के फाइनल में यूएई को 44 रन से हराकर नेपाल ने एशिया कप के लिए कदम बढ़ाया. यह नेपाल के लिए दूसरा एशिया कप होगा. टीम ने 2023 में पहली बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. 

हालांकि टीम पहले एशिया कप में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी थी. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला गंवाकर टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में नेपाल को 238 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट से मुकाबला गंवाया था. अब इस बार टीम से टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

नेपाल के पास एक बार फिर भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी फुल मेंबर टीमों के खिलाफ मैच खेलने का मौका होगा. नेपाल इस बार पूरी तैयारी के साथ इन टीमों का सामना करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब एशिया कप के लिए 6 टीमें- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल हो गई हैं.

प्रीमियर कप फाइनल का ऐसा रहा हाल 

मैच में नेपाल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बनाए. ओपनिंग पर उतरने वाले आसिफ शेख ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 106 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए. नंबर पांच पर उतरे गुलशन झा ने फिफ्टी बनाई. उनके बल्ले से 38 गेंदों में 52 रनों की पारी निकली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. यूएई के लिए इस दौरान इबरार अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

फिर चेज के लिए उतरी यूएई 49.1 ओवर में 269 रन पर सिमट गई. इस तरह नेपाल ने 44 रन से जीत अपने नाम की. यूएई के लिए राहुल चोपड़ा ने 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 100 रन बनाए. शोएब खान ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ही बल्लेबाज टीम के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सके. नेपाल के लिए इस दौरान करण केसी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान पहला टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *