Box office: ‘हनुमान अंश’-‘मिर्जापुर द मवी’ में कांटे की टक्कर, जानें सैटरडे को किसने की कितनी कमाई

5e2cd16aaac0aa0e214ce4c5c8d42eb517892154336301403 original


Hanuman Ansh Vs Mirzapur the Movie BO Collection: सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. अगर इस फिल्म को कोई कांटे की टक्कर की दे पा रहा है तो वो है ‘मिर्जापुर द मूवी’. दोनों ही फिल्में शानदार कमाई कर रही हैं और उनके बीच उठा-पठक लगी हुई है. ऐसे में अब शनिवार के कलेक्शन के बारे में बताते हैं कि किसने कितनी कमाई कर ली है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है. फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ कमाए थे और इसके बाद इसका फर्स्ट वीक का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा और 150 के करीब 148.45 करोड़ रहा था. 
– इसके बाद फिल्म ने 8वें दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 9वें दिन 10.30 बजे तक 12.50 करोड़ कमा लिए हैं.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 170.45 करोड़ हो चुका है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 9 12.50 करोड़ (10.30 बजे तक) 34.0%
टोटल कलेक्शन 170.45 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘कल्चर महिलाओं के क्लीवेज में है?’ कपड़ा विवाद पर साउथ एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

‘हनुमान अंश’ डे-37 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई 37 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है. छठे शनिवार को भी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 10 लाख और पहले हफ्ते 1.08 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते भी इसकी खास कमाई नहीं हुई. फिल्म सिर्फ 40 लाख कमाने में सफल हो पाई थी. फिर इसकी कमाई तीसरे हफ्ते से बढ़ी और इसने 10.40 करोड़ कमाए थे.
– वहीं, चौथे हफ्ते फिल्म की कमाई 61 करोड़ हुई.
– फिल्म ने पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ का कारोबार किया था.
– अब 37 दिनों में इसका इंडिया नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ पहुंच गया है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 37 17.75 करोड़ (10.30 बजे तक) 51.0%
टोटल कलेक्शन 191.38 करोड़  

यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट

‘हनुमान अंश’ बनी मोस्ट प्रॉफिटेबल इंडियन फिल्म

गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ ने देखते ही देखते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ है जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो चुका है. फिल्म 11000% से ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है. इसने इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली भक्ति फिल्म ‘जय मां संतोषी’ का 51 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया  है. आपको बता दें कि ये फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. इसे देशभर से प्यार मिल रहा है.

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है. सीरीज से लेकर फिल्म तक ‘मिर्जापुर’ की हर फ्रेंचाइजी हिट है. कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित का जलवा बड़े पर्दे पर भी कायम है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *