मोहसिन नकवी देंगे महिला एशिया कप चैंपियन टीम को ट्रॉफी? जानें क्या है अपडेट

bda1e96ccbbe9a85badf184d17a449a317893053615701212 original


आज (13 सितंबर) दुबई में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल है. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी चर्चा में हैं, जिनसे भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे, जो अभी भी टीम इंडिया को नहीं दी गई. उस समय एसीसी चीफ नकवी अभी भी इसी पद पर हैं.

क्या आज भी मोहसिन नकवी चैंपियन टीम को ट्रॉफी देंगे? इस सवाल की वजह पिछला (2025) पुरुष एशिया कप है. तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, लेकिन तब भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इस फैसले के पीछे की वजह पहलगाम हमला था,  जिसके बाद भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ गया. नकवी तब ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, अभी भी चैंपियन टीम इंडिया को वो ट्रॉफी नहीं मिली है.

नकवी तब एसीसी चीफ थे और अभी भी इसी पद पर हैं. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि महिला एशिया कप में भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी मोहसिन नकवी ही सौंपेंगे? अगर हां तो फिर अब अगर भारतीय टीम जीत गई तो फिर क्या होगा? हरमनप्रीत कौर नकवी से ट्रॉफी लेंगी या नहीं? जानिए इसको लेकर अभी ताजा अपडेट क्या है?

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में 3-0 की शर्मनाक हार पर बाबर आजम की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

क्या है ताजा अपडेट

भारतीय महिला टीम अगर आज श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत गई, तो सभी की नजरें ट्रॉफी प्रेजेंटेशन पर रहेंगी. हरमनप्रीत कौर को ट्रॉफी कौन सौंपता है. अभी जो खबर है उसके अनुसार मोहसिन नकवी मैच से पहले तक दुबई में नहीं हैं. संभावना है कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी एसीसी के उपाध्यक्ष खलीद जरुनी सौंपेंगे.

यह भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, जानिए कौन है दुल्हन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *