फिल्म डेब्यू से पहले आर माधवन को दी गई थी शादी छिपाने सलाह, बोले- पत्नी का अपमान नहीं करूंगा

551e729957233a47e7551de410758b0e17892756003531296 original


आर. माधवन एक जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक में काम किया है. वहीं हाल ही में एक्टर ने खुलास किया कि फिल्म डेब्यू से पहले उन्हें अपनी शादी तक छिपाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने पत्नी का सम्मान करने के लिए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.

आर. माधवन का खुलासा
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में एक इवेंट के दौरान आर. माधवन ने बताया कि वो इंडस्ट्री की बनाई हुई सोच के हिसाब से अपने फैसले लेने में कभी विश्वास नहीं रखते. आर. माधवन ने अपने टीवी करियर को याद करते हुए कहा, ‘जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब तक मैं टीवी पर 1,800 एपिसोड कर चुका था. टीवी इंडस्ट्री में हर कोई मुझसे कहता था कि तुम बहुत ज्यादा दिख चुके हो, अब कभी फिल्म एक्टर नहीं बन पाओगे.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैंने सोचा कि मैं तो शुरुआत में एक्टर बनना ही नहीं चाहता था. मैं एक्टिंग करने के लिए मुंबई आया ही नहीं था और न ही कभी एक्टिंग स्कूल गया. ये सब अपने आप होता चला गया और देखते ही देखते मैंने 1,800 एपिसोड कर लिए.’

फिल्म डेब्यू से पहले आर माधवन को दी गई थी शादी छिपाने सलाह, बोले- पत्नी का अपमान नहीं करूंगा

उन्होंने कहा, ‘लेकिन फिर अचानक मुझे मणि रत्नम का फोन आया और मैंने तमिल फिल्म ‘अलैपायुथे’ में काम किया.’ लेकिन तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम के साथ डेब्यू करने के बाद भी आर. माधवन के लिए चीजें आसान नहीं थीं. उन्होंने बताया कि उनके लुक और शादीशुदा होने की वजह से लोगों को लगता था कि उन्हें तमिल सिनेमा में रोमांटिक हीरो के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

माधवन ने कहा, ‘जब मैंने तमिल फिल्म की तो लोगों ने कहा था कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में तुम्हें कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. तुम बहुत गोरे हो और नॉर्थ इंडियन लड़के जैसे दिखते हो. उन्होंने ये भी कहा कि तुम एक रोमांटिक फिल्म कर रहे हो, लेकिन तुम्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि लोगों को शादीशुदा रोमांटिक हीरो पसंद नहीं आते.’

ये भी पढ़ेंः 16 साल के हुए काजोल के बेटे युग, एक्ट्रेस ने यूं किया बर्थडे विश

शादी छिपाने की मिली सलाह
माधवन ने बताया कि फिल्म की पब्लिसिटी टीम ने उन्हें साफ तौर पर शादी की बात छिपाने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा, ‘पब्लिसिटी डिपार्टमेंट मेरे पास आया और कहा, ‘मैडी, जब तुम प्रेस कॉन्फ्रेंस करो तो अपनी शादी के बारे में बात मत करना. हमें पता है कि फिल्म रिलीज होने से छह महीने पहले ही तुम्हारी शादी हो गई थी. मीडिया से अपनी शादी के बारे में बात मत करना, क्योंकि ऐसा करने से फिल्म फ्लॉप हो जाएगी.’

फिल्म डेब्यू से पहले आर माधवन को दी गई थी शादी छिपाने सलाह, बोले- पत्नी का अपमान नहीं करूंगा

माधवन ने बताया कि ये बात उन्हें ठीक नहीं लगी, इसलिए उन्होंने मणि रत्नम से इस बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं मणि सर के पास गया और कहा, ‘वे लोग मुझसे झूठ बोलने के लिए कह रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जो तुम्हें सही लगे, वो करो.’ मुझे लगता है कि उन्हें भी ये बात बुरी लगी होगी कि सिर्फ इसलिए कि हीरो शादीशुदा है, मणि रत्नम की फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. ये सही सोच नहीं थी.’

माधवन ने बताया कि इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो उनसे पूछा गया पहला सवाल भी उनकी शादी को लेकर ही था. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि उम्मीद थी, मुझसे पहला सवाल पूछा गया, ‘सर, हमें पता चला है कि आप शादीशुदा हैं और आपकी पत्नी भी यहां मौजूद हैं. क्या आपको भरोसा है कि दर्शक आपको एक रोमांटिक हीरो के तौर पर स्वीकार करेंगे?’

आर माधवन ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘मैं यहां एक एक्टर के तौर पर आया हूं और एक किरदार निभा रहा हूं. लेकिन सिर्फ इस वजह से कि मैं एक रोमांटिक हीरो हूं, मैं अपने पास खड़ी उस महिला को नजरअंदाज नहीं कर सकता, जिससे मैंने शादी की है और ऐसा दिखावा नहीं कर सकता कि वो मेरी जिंदगी में है ही नहीं. अगर मैं रोमांटिक हीरो नहीं बन पाता तो कोई बात नहीं. लेकिन मैं अपनी पत्नी का अपमान करने के बजाय ये रिस्क लेने के लिए तैयार हूं.’

फिल्म डेब्यू से पहले आर माधवन को दी गई थी शादी छिपाने सलाह, बोले- पत्नी का अपमान नहीं करूंगा

माधवन ने कहा, ‘इसी तरह जब लोगों ने कहा कि अब तुम तमिल हीरो हो. तुम हिंदी फिल्में नहीं कर पाओगे, क्योंकि तुम बहुत ज्यादा तमिल हो. लेकिन फिर ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘3 इडियट्स’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्में आईं. इस तरह वो मिथ भी टूट गया.’

ये भी पढ़ेंः  मिथुन चक्रवर्ती का 1.5 एकड़ में फैला आलीशान बंगला, देखें अंदर की झलक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *