128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान

ee72b36d866b1109dd943d010c35c2221776952116711975 original


2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट वापसी करने जा रहा है. 128 साल के बाद क्रिकेट का खेल दोबारा से ओलंपिक्स का हिस्सा बनने जा रहा है. अब तक सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मुकाबले कहां खेले जाएंगे. अब ICC चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट मैचों का वेन्यू उजागर कर दिया है. 2028 ओलंपिक्स में क्रिकेट के सभी मुकाबले कैलिफॉर्निया के फेयर प्लेक्स मैदान में खेले जाएंगे.

क्रिकेट के मैच कैलिफॉर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान में खेले जाएंगे. इस मैदान का निर्माण कार्या शुरू हो चुका है, जिसकी कुल क्षमता 10,000 होगी. महिला और पुरुष स्पर्धा, दोनों के मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे और बताते चलें कि महिला और पुरुष स्पर्धा में दुनिया के कुल 6-6 देश भाग लेंगे. यह मैदान मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स टीम का होमग्राउंड भी है.

ICC के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक क्षण है कि क्रिकेट आखिरकार विश्व स्तर पर अपनी पहचान को बढ़ा रहा है. शाह ने कहा कि आईसीसी का उद्देश्य क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए उसे विश्व में एक खास स्थान दिलाने का रहा है और ओलंपिक मूवमेंट का हिस्सा बनना गौरव का विषय है और यह अपने साथ सपने भी लेकर आता है. शाह ने उम्मीद जताई कि यह मैदान यूएसए में क्रिकेट की एक गहरी छाप छोड़ेगा.

क्रिकेट आखिरी बार 1900 पेरिस ओलंपिक्स में खेला गया था. उस समय केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था. मगर इस बार पुरुष और महिला, प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में 6-6 टीम भाग ले रही होंगी. 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. बता दें कि पोमोना में स्थित यह मैदान लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है और ओलंपिक्स में क्रिकेट के मैच 12 जुलाई-29 जुलाई तक खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

RCB के प्लेयर को ले सकती है CSK, जानें IPL में क्या है खिलाड़ी को लोन पर लेने का नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *