तन्मय भट्ट ने वरुण धवन के सामने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर कसा तंज, बोले- धुरंधर का 1 परसेंट बॉक्स ऑफिस…

d9933c7de6c6248b216634f9f2e761d11780931566483587 original


वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों खबरों में बनी है. फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं. फिल्म के एक्टर्स जोरों-शोरों से फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वरुण धवन तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर नजर आए. इस दौरान रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान जैसे कॉमेडियन भी मौजूद थे. 

बातचीत में एक प्वॉइंट  पर तन्मय भट्ट ने वरुण की फिल्म के प्रमोशनल कोशिशों के बारे में बात की. 

तन्मय भट्ट ने कसा तंज

उन्होंने ‘है जवानी तो इशक होना है’ के प्रमोशन की कोशिशों की तुलना ‘धुरंधर’ के शनदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से की. तन्मय ने मजाक में कहा, ‘आप ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में जितनी मेहनत कर रहे हैं. वो तारीफ के काबिल है. क्योंकि ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का 1परसेंट भी इस फिल्म को हासिल करने के लिए काफी उम्मीद और पॉजिटव सोच की जरूरत होती है.’

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: 38वें दिन भी ‘राजा शिवाजी’ ने गाड़े झंडे, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

ये सुनने के बाद सभी लोग हंसने लगते हैं. फिर वरुण धवन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि धुरंधर के बाद से हम सभी इसमें जी रहे हैं कि भाई हम भी कुछ ना कुछ कर लें.’

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर की बात करें तो फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई. फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की है. धुरंधर के पहले पार्ट ने 13 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. वहीं दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ का कलेक्शन किया. दोनों फिल्मों पर फैंस ने भरभरकर प्यार लुटाया. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए. 

फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के रोल में थे. फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं. 

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली से भी बेहतर परफॉर्म करेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *