Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट

a721cd1d358469727322831044776a2917808994676981379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है.
  • इससे जून में होम लोन की ईएमआई स्थिर रहेगी.
  • कई बैंक 7.10% से होम लोन ब्याज दरें दे रहे हैं.

Home Loan Interest Rates: हर किसी का सपना खुद के एक घर का होता है, जहां वह अपने परिवार के साथ शांति से गुजर-बसर कर सके. हालांकि, महंगाई के इस जमाने में ऐसा होना हर किसी के बस की बात नहीं. प्रॉपर्टी की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही है, आम लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि होम लोन के लिए कौन सा बैंक चुनें, जहां कम ब्याज दर पर हमें यह सुविधा उपलब्ध हो. कई बैंक अच्छी ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं. इनमें Bank of Baroda, Bank of India, Indian Overseas Bank, State Bank of India जैसे कई बैंक शामिल हैं. इस बीच, RBI ने भी ब्याज दरों को लेकर एक अहम फैसला भी लिया है. 

RBI ने नहीं घटाया रेपो रेट

होम लोन लेने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है यानी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI देश के दूसरे बैंकों को पैसा उधार देता है. अगर यह दर बढ़ती है, तो बैंक आम तौर पर अपने लोन महंगे कर देते हैं.

मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि दुनिया भर में चल रहे तनाव और महंगाई के जोखिम को देखते हुए पॉलिसी का रुख ‘न्यूट्रल’ रखा गया है. आपके लिए इसका सीधा मतलब यह है कि जून में आपके होम लोन की EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और आप मौजूदा दरों पर ही लोन का फायदा उठाते रहेंगे.

अलग-अलग बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन की ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 7.25% से 9.05% सालाना ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा- यहां होम लोन की दरें 7.20% से शुरू होकर ज्यादा से ज्यादा 9.25% तक जाती हैं.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन के लिए ब्याज दरें 7.10% से 9.15% के बीच हैं.

बैंक ऑफ इंडिया- बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की दरें 7.10% से 10.25% के बीच हैं. 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-  यहां आपको 7.15% से 9.6% तक की ब्याज दरें मिल सकती हैं.

केनरा बैंक- केनरा बैंक में होम लोन की दरें सालाना 7.25% से 10% के बीच हैं.

इंडियन ओवरसीज बैंक- सैलरी पाने वाले लोगों के लिए दरें 7.10% से शुरू होती हैं, जबकि बिना सैलरी वाले लोगों के लिए ये 8.20% से शुरू होती हैं.

ICICI बैंक-  इस बड़े प्राइवेट बैंक में होम लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर सालाना 7.5% है.

कोटक महिंद्रा बैंक- कोटक बैंक में होम लोन 7.60% की दर से शुरू होते हैं.

HDFC बैंक- देश का प्रमुख प्राइवेट लेंडर 7.75% की दर से होम लोन देता है.

एक्सिस बैंक- एक्सिस बैंक में होम लोन की दरें 8% से शुरू होकर 11.9% तक जाती हैं, जो आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें:

SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *