Nikhil Chaudhary : दिल्ली का ये लड़का ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलता आएगा नजर, टी20 टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टीम में मिली जगह

92f92f3c5dcadb1ae0fda3c4634aec9817811654538051430 original


17 जून 2026 से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश  के बीच तीन दिन की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टी20 टीम की घोषणा कर दी है. निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले T20 मैच के लिए चुना है.

निखिल चौधरी भारत से हैं और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था. बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है. निखिल चौधरी 30 वर्ष के है और वह एक बेहतरीन ऑलरांउडर है.

अगर सबकुछ ठीक रहता है तो निखिल 60 से ज्यादा साल में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारत में जन्में पहले मेंस क्रिकेटर बन जाऐंगे. होबार्ट हरिकेन्स का यह 30 साल का हरफनमौला खिलाड़ी IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहा हैं.

यह भी पढ़ें – FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए

निखिल चौधरी का प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना इतना आसान नहीं होगा. निखिल लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर को मिडिल-ऑर्डर में जोएल डेविस और एरॉन हार्डी सरीखे प्लेयर्स का सामना करना होगा. निखिल चौधरी ने पिछले महीने पाकिस्तान रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल ग्रुप के साथ ट्रेनिंग की.

सिलेक्टर टोनी डोडेमेड ने निखिल चौधरी के बारे में कहा कि पैनल उनके BBL फॉर्म से, खासकर पिछले सीजन के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुआ है. जिसकी वजह से निखिल को स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है. निखिल चौधरी को बांग्लादेश में बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा. जब हम अगले हफ्ते यहां होने वाले पहले T-20 मैच के लिए टीम चुनेंगे तो निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलने की दौड़ में शामिल होंगे.

ट्रेविस हेड को शुरू में बांग्लादेश के खिलाफ दोनों लिमिटेड-ओवर्स स्क्वाड में लाया गया था. लेकिन फिर बाद में ट्रेविस हेड को पर्सनल लीव दे दी गई थी. ट्रेविस हेड की ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुपस्थिति होने की वजह से, अगले हफ्ते चट्टोग्राम में होने वाले टी20 मैच के लिए खिलाड़ियों की जरूरत थी. ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचल मार्श भी टखने की चोट की वजह से वनडे मैच से बाहर है. लेकिन, उनको विश्वास है कि वे जल्दि से ठीक होकर टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम की तरफ से कप्तानी कर सकेंगे.

ऑस्ट्रेलिया T20 टीम 

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोएल डेविस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन,जोश फिलिप, राइली मेरेडिथ, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा.

यह भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बाला, लेकिन इतिहास रचने से चूके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *