Musty Smell In Clothes: बरसात में कपड़ों से आने लगती है सीलन की बदबू, जान लें इसे दूर करने का तरीका?

d822803cadc326b199937243fb7a14f717811607045141257 original


How To Remove Musty Smell From Clothes During Rainy Season: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कपड़े सुखाना एक बड़ी परेशानी बन जाता है. लगातार नमी, कम धूप और हवा की कमी के कारण कपड़े लंबे समय तक गीले रहते हैं. नतीजा यह होता है कि कपड़ों से सीलन जैसी बदबू आने लगती है और कई बार उनमें बैक्टीरिया व फंगस भी पनपने लगते हैं. अगर आप भी मानसून में इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने कपड़ों को ताजा और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

डिटर्जेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिटर्जेंट से कपड़े ज्यादा साफ होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट कपड़ों में अवशेष छोड़ देता है, जो नमी को पकड़कर रखता है. इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं; कपड़े धोते समय डिटर्जेंट की मात्रा कम रखें और रिंस साइकिल में थोड़ा सफेद सिरका या डेटॉल मिला सकते हैं. इससे कपड़ों की दुर्गंध कम करने में मदद मिलती है.

अतिरिक्त पानी निकालना जरूरी है

बरसात में कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए उनमें मौजूद अतिरिक्त पानी निकालना बेहद जरूरी है. अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो एक अतिरिक्त स्पिन साइकिल चला सकते हैं. इससे कपड़ों से काफी मात्रा में पानी निकल जाता है और वे जल्दी सूखते हैं.

सही जगह पर सुखाएं कपड़े

कपड़े घर के अंदर सुखा रहे हैं तो ऐसी जगह चुनें जहां हवा का अच्छा आवागमन हो. खिड़कियों के पास या पंखे के नीचे कपड़े सुखाना बेहतर माना जाता है. कोशिश करें कि कपड़े बाथरूम या रसोई जैसी ज्यादा नमी वाली जगहों पर न सुखाएं, क्योंकि इससे बदबू बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें – Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!

नमी कम करने के उपाय अपनाएं

कमरे में अधिक नमी होने पर कपड़े देर से सूखते हैं. ऐसे में एयर कंडीशनर या डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर ये उपलब्ध न हों तो कपड़ों के पास सेंधा नमक या सिलिका जेल के पैकेट रख सकते हैं, जो हवा की अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करते हैं.

हल्के गीले कपड़ों पर इस्त्री करें

अगर कपड़े लगभग सूख चुके हैं लेकिन उनमें हल्की नमी बाकी है, तो इस्त्री करना फायदेमंद हो सकता है. इससे बची हुई नमी दूर हो जाती है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी कम हो सकते हैं.

ये भी हैं विकल्प

मानसून में भारी कॉटन या मोटे कपड़ों की बजाय ऐसे फैब्रिक पहनना बेहतर होता है जो जल्दी सूख जाते हैं. हल्के और क्विक-ड्राई कपड़ों में सीलन की बदबू आने की संभावना भी कम रहती है. कई बार बदबू की वजह कपड़े नहीं बल्कि गंदी वॉशिंग मशीन होती है. इसलिए मशीन की नियमित सफाई करें और इस्तेमाल के बाद उसका दरवाजा कुछ देर खुला छोड़ दें ताकि अंदर नमी जमा न हो.

इसे भी पढ़ें – Luxury Bag Dinosaur Collagen: नीलाम हो रहा डायनासोर के चमड़े से बना लग्जरी बैग, क्या आप लगाएंगे बोली?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *