बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी

860b0db3e131a89dd6c66a8d1c8ce46b1784995952445975 original


पाकिस्तान क्रिकेट में एक और बड़ी हलचल हुई है, बाबर आजम दोबारा टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं. बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जो आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है. उन्होंने शान मसूद की जगह ली, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम 16 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कर सकी. कप्तान बनने के बाद बाबर ने कहा कि उनपर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व बाबर आजम ने कहा कि दोबारा कप्तानी मिलने पर उन्हें कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा है. बाबर ने कहा कि उनका लक्ष्य खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना और टीम को जीत दिलाना है.

बाबर आजम ने कहा, “बतौर कप्तान अपने पिछले अनुभव से मैंने बहुत कुछ सीखा है और उसी की मदद से इस बार बेहतर करने का प्रयास करूंगा. ऊपर वाले की कृपा रही तो इस बार हम पाकिस्तान के हित में पहले से भी बेहतर फैसले ले पाएंगे.”

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी में अब तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनकी टीम 10 बार जीती, 6 मुकाबले हारी और चार मुकाबले ड्रॉ पर छूटे थे. बतौर कप्तान बाबर आजम ने 20 टेस्ट मैचों में 1727 रन बनाए, जिनमें 4 शतक और 11 अर्धशतक आए. याद दिला दें कि नवंबर 2023 में बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ दी थी.

पाकिस्तान की टेस्ट टीम इतने बुरे हाल में है कि पिछली 7 सीरीज में वह केवल एक जीत दर्ज कर पाई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी पाकिस्तान टीम फिसड्डी नजर आती है, जो WTC 2025-27 चक्र की टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है.

खैर बाबर आजम को दोबारा कप्तान बनने के बाद पहली चुनौती वेस्टइंडीज की मिली है. पहला टेस्ट शुरू हो चुका है और दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *