‘कलेश बाधा ना आए…’, गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ

71f6d7204ad095e00f24f1e48c3e290417894098925761403 original


सुनीता आहूजा ने हमेशा की तरह इस गणेश चतुर्थी के मौके पर भी गणपति बप्पा का वेलकम धूमधाम से किया. इस दौरान उनके बच्चे यशवर्धन और टीना साथ में दिखे. घर की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम यशवर्धन ने किया. ऐसे में इस दौरान गोविंदा अनुपस्थित थे. सुनीता ने बताया कि वो अमेरिका गए हुए हैं. ऐसे में अब गोविंदा घर वापस आ गए हैं और उन्होंने बच्चों के साथ बप्पा की पूजा की लेकिन इस दौरान उनके साथ सुनीता आहूजा नजर नहीं आईं.

गोविंदा ने परिवार के लिए की प्रार्थना

गोविंदा ने गणपति बप्पा की टीना आहूजा और यशवर्धन के साथ पूजा की. साथ ही उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से भी बात की और घरवालों के साथ ही अच्छे रिश्तों के लिए भी प्रार्थना की. अभिनेता ने कहा, ‘इस शुभ अवसर पर प्रार्थना करता हूं कि किसी प्रकार का कलेश बाधा ना आए. रिद्धि सिद्धि मिले. ये प्रथा मेरे घर में मम्मी के आशीर्वाद से शुरू हुई थी. सालों साल मैंने किया लेकिन अब यश कर रहे हैं और यश के लिए प्रार्थना है कि शुभता प्रदान करें. टीना के लिए बहुत ही अच्छा वर मिल जाए. रिद्धि सिद्धी की कृपा मिल जाए.’

यह भी पढ़ें: ‘मैं किसी की सगी नहीं…’, अमन को आम्रपाली का जवाब, आसिफ पर ‘बैड टच’ का आरोप!

गोविंदा आगे कहते हैं, ‘ये उम्र और कमर डिस्कस मत कीजिए. टीना के लिए अच्छा घर परिवार ईश्वर प्रदान करे. यश जिस तरह से घर परिवार की धरोहर को लेकर आगे निकला है, उसे सफलता मिले. ताकि लोग कहें कि ये गोविंदा से अच्छा है. किसी चीज की कमी ना रहे. रिद्धि सिद्धी मिले. किसी प्रकार का कष्ट ना रहे.’ 

गोविंदा ने फैंस को दी सलाह

गोविंदा ने आगे फैंस से कहा, ‘ये प्रथम पूजन के देवता है और ये कृपा देवताओं पर तब हुई जब मां-बाप का शुभ आशीर्वाद लिया. गणपति जी ने माता-पिता की प्रार्थना की और प्रथम देवत हुए. यहां से प्रेरणा लें. इस पूजन के महत्व के साथ समाज के साथ जुड़ें. सबसे मिलें. प्रार्थना करें. सब आगे निकलें.’ हालांकि, इस दौरान सुनीता एक्टर के साथ नहीं दिखीं.

यह भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन

गोविंदा के ना आने पर क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?

इसके पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा के पूजा में शामिल ना होने पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने ANI से बातचीत में कहा था, ‘गोविंदा अमेरिका गए हुए हैं और वो रात को आएंगे. अगर थक गए होंगे तो आज दर्शन नहीं करने आएंगे फिर वो कल आएंगे दर्शन करेंगे. ये उन्हीं का घर है तो उनको तो आना ही है.’

गौरतलब है कि सुनीता आहूजा और गोविंदा पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के बीच अनबन चल रही है. सुनीता ने एक्टर ने पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बच्चों के लिए अच्छे पिता ना होने से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक के आरोप लगाए. मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. सुनीता ने तलाक का केस भी किया था लेकिन बाद में वापस ले लिया था. बहरहाल, गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दो फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ भी आने वाली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *