राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- स्वीपर तक की भी नौकरी नहीं मिली

59e3c9ff32a3fea1427633c8a20c774917893884315131480 original


अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने राखी सावंत के हाल में दिए गए बयान पर ऐसा पलटवार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना और भाजपा नेता स्मृति ईरानी को लेकर पर्सनल और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. इसके बाद कंगना ने राखी को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया. 

राखी के बयान पर कंगना का पलटवार

कंगना ने अपने पोस्ट में कहा, ”सिर्फ राखी ही नहीं बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं. ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर बार-बार पर्सनल अटैक करते हैं. अब महिलाओं को इस तरह के लगातार होने वाले हमलों से खुद को कमजोर या अपमानित महसूस करना बंद करना चाहिए. हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना जरूरी नहीं है.

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- स्वीपर तक की भी नौकरी नहीं मिली

ये भी पढ़ें:-‘लंबे बालों और दाढ़ी के साथ हीरो राक्षस लगते हैं’, तिग्मांशु धूलिया ने यश के KGF लुक पर कह दी ऐसी बात

कंगना ने ‘फेवर’ वाले बयान पर भी साधा निशाना

‘कंगना ने आगे लिखा, ”राखी ने सफलता के लिए चाहे जितने भी ‘फेवर’ किए हों, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और वह एक स्वीपर की नौकरी तक हासिल नहीं कर पाईं. ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है. फेवर मिले या न मिले, वह कहीं नहीं जाने वाली है, इसलिए बैठ जाओ, मेरी रील्स देखते हुए रोते रहो.

पॉडकास्ट में राखी ने क्या कहा था?

‘दरअसल, यह पूरा विवाद राखी सावंत के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ. राखी ने बातचीत के दौरान भाजपा नेताओं को लेकर यौन संकेत वाले और आपत्तिजनक कमेंट किए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए हैं. बातचीत के दौरान राखी कहती हैं, ”मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना में उन्हें हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो कुछ भी उन्होंने आपको दिया, वह मैं भी आपको दे सकती हूं.

ये भी पढ़ें:-बीना भाभी’ के बाद टाइपकास्टिंग का था डर? रसिका दुग्गल बोलीं- ‘मंटो’ और ‘दिल्ली क्राइम’ ने बचाया‘



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *