मंगलवार को दाम्बुला के मैदान पर भारत A और श्रीलंका A टीम के बीच वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारत A टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत A टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 277 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए.
रन चेज करने उतरी श्रीलंका A टीम ने मैच की शुरूआत बेहतरीन की. एक समय तक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारत A टीम के हाथ से मुकाबला बहुत दुर जा चुका है. फिर अरशद खान की कमाल की गेंदबाज़ी के चलते भारत A ने यह मुकाबला 8 रनों से जीत लिया. श्रीलंका A टीम की पारी 269 रनों पर सिमट गई.
मैच का टर्निंग पॉइंट
श्रीलंका A टीम को जीत के लिए अब आखिरी 2 ओवरों में सिर्फ 9 रन चाहिए थे. तिलक वर्मा ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को दबाव के बीच. 49वां ओवर फेंकने की बड़ी जिम्मेदारी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान को दी. इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने श्रीलंका A टीम के खेमे को चौंका कर रख दिया.
अरशद खान की पहली गेंद पर बल्लेबाजों ने दौड़कर 1 रन ले लिया. अब श्रीलंका A टीम को 11 गेंदों में 8 रनों की जरूरत थी. दूसरी गेंद पर अरशद खान ने विजयकांत वियास्कंत को अपनी गति से छकाया. गेंद सीधे विजयकांत वियास्कंत के पैड पर जा लगी.
अंपायर ने बिना देर किए वियास्कंत को LBW आउट करार दिया. तीसरी गेंद पर मैदान में मौजूद सभी लोगों को गजब का ड्रामा देखने को मिला. स्ट्राइक पर वानुजा सहान मौजूद थे. वानुजा सहान ने गेंद को खेलकर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट केंट्रोल पर खड़े रुतुराज गायकवाड़ ने चीते की जैसी फुर्ती दिखाई. गायकवाड़ ने गेंद को उठाया और सीधे विकेटों में दे मारा.
वानुजा सहान 16 गेंद खेलकर 23 रन बना चुके थे. लेकिन वानुजा क्रीज से काफी बाहर रह गए और रन आउट हो गए.
अंशुल कंमबोज का भी बड़ा योगदान रहा
48वें ओवर की जिम्मेदारी कप्तान तिलक वर्मा ने अंशुल कंमबोज को दी थी. 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही अंशुल कंमबोज ने श्रीलंका A टीम के कप्तान सहान अराच्चिगे को क्लीन बोल्ड कर दिया.
अंशुल ने क्रिज पर जम चुके सहान अराच्चिगे को प्वेलीयन का लंबा रास्ता दिखाया.अराच्चिगे के आउट होने के बाद. श्रीलंका A टीम का स्कोर 7 विकेट पर 262 रन हो गया. हालांकि, श्रीलंका A के पास अभी भी विकेट बचे हुए थे. मैच उनके पक्ष में झुका हुआ था. लेकिन इसके अगले ओवर में अरशद खान ने खतरनाक गेंदबाज़ी से भारत A टीम को मैच जीतवा दिया था.