Kathal Biryani Recipe: क्या आपने खाई है कटहल की बिरयानी? नोट कर लें रेसिपी बार-बार डिमांड करेंगे मेहमान

c8b86f01fac5eb82907898060f9b8fce17774391284261120 original


Kathal Biryani Recipe: आजकल बहुत से लोग वेज खाने को पसंद करते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें लगता है कि वेज में उतना मजा नहीं होता जितना नॉन-वेज डिशेज में होता है. खासकर बिरयानी जैसी रिच और खुशबूदार डिश हर किसी की फेवरेट है. ऐसे में कटहल की बिरयानी एक ऐसी डिश है जो टेस्ट में इतनी अच्छी होती है कि नॉन-वेज खाने वाले लोग भी इसे खाकर हैरान रह जाते हैं. कटहल की बनावट काफी हद तक मीट जैसी लगती है, इसलिए यह बिरयानी बिल्कुल स्पेशल बन जाती है. अगर घर पर कुछ खास बनाना हो, या मेहमानों को इम्प्रेस करना हो, तो यह रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर कटहल की बिरयानी कैसे बनाएं?

कटहल की बिरयानी बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए?

कटहल बिरयानी बनाने के लिए आपको कुछ आसान लेकिन खुशबूदार सामग्री की जरूरत होती है, जो इस डिश के टेस्ट बढ़ाती हैं. इसमें मुख्य रूप से कटा हुआ कटहल और आधे पके हुए चावल चाहिए होते हैं, जो बिरयानी का बेस बनाते हैं. इसके साथ ही प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया, मसालों में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला, साथ ही काजू, बादाम और केसर की जरूरत होती है.

घर पर कटहल की बिरयानी कैसे बनाएं?

1. घर पर कटहल की बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें और कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें.

2. अब उसी कढ़ाही में थोड़ा तेल डालकर कटहल को अच्छे से भून लें, जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए फिर इसे भी अलग निकाल लें. 

3. अब काजू और बादाम को हल्का सा तल लें जिससे उनका टेस्ट और बढ़ जाए. 

4. अब कढ़ाही में थोड़ा तेल डालें और उसमें भुना हुआ कटहल डालें. इसके बाद तले हुए प्याज मिलाएं. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, हरी मिर्च, केसर और नमक डालें. साथ ही सबको अच्छे से मिक्स करें फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिलाएं. 

यह भी पढ़ें – Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

5. अब इसमें थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें, जिससे मसाला अच्छी तरह से तैयार हो जाए. 

6. अब एक पैन लें और उसमें सबसे पहले चावल की एक लेयर डालें फिर कटहल मसाले की लेयर,  अब दोबारा चावल और फिर मसाला, लास्ट में ऊपर से चावल की लेयर डालें. 

7. अब ऊपर से केसर, काजू और बादाम, तला हुआ प्याज डालें. अब पैन को ढक कर 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. 

8. जब बिरयानी तैयार हो जाए, तो ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें – कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे ‘भटूरा मास्टर’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *