सबसे लंबा भारतीय गेंदबाज… 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू, जानें दोनों के बारे में सबकुछ

0009a560bd24079bd1267df25b8cac8f17813536229851212 original


गुरनूर बरार और हर्ष दुबे धर्मशाला में अपना डेब्यू इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के भारत दौरे पर दोनों पहली बार नेशनल टीम में चुने गए थे और वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका भी मिल गया. गुरनूर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर ड्रीम डेब्यू किया है, वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले तीसरे सबसे लंबे गेंदबाज भी हैं.

बता दें कि पहली बार टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. धर्मशाला में पहला मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होना था, टॉस का टाइम 1 बजे था लेकिन लगातार हो रही बारिश से देरी होती चली गई. टॉस 5:15 हुआ, जिसे जीतकर शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी चुनी. इस मैच में प्रत्येक टीम के 25-25 कटे हैं. जानिए डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे के बारे में सबकुछ.

बॉलिंग ऑलराउंडर हैं हर्ष दुबे

हर्ष दुबे का जन्म 23 जुलाई, 2002 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. 23 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष डोमेस्टिक में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो बाएं हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं.

हर्ष IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, जिन्होंने 8 मैचों में 8 विकेट चटकाए. उन्होंने आईपीएल में पिछले साल SRH के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था, पिछले साल खेले 3 मैचों में उन्होंने 5 विकेट लिए थे.

हर्ष के लिस्ट ‘ए’ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 30 मैचों में 31 विकेट लिए हैं और 296 रन बनाए हैं. टी20 की बात करें तो उन्होंने 38 मैचों में 34 विकेट लिए हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट? BCCI ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को चेन्नई में टीम इंडिया से जुड़ने को कहा

6 फीट 5 इंच लंबे हैं गुरनूर बरार

गुरनूर बरार को कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप दी, 26 वर्षीय बरार भी पंजाब से आते हैं. उनका जन्म 25 मई, 2000 को मुक्तसर में हुआ था. वह तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें अपनी हाइट का भी फायदा मिलता है. वह 6 फीट 5 इंच के हैं, वह इशांत शर्मा से भी लंबे हैं.

गुरनूर ने IPL में अपना एकमात्र मैच 2023 में खेला था. पंजाब किंग्स के लिए खेले उस मैच में उन्होंने 3 ओवर डाले थे, हालांकि वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे. पिछले संस्करण (IPL 2026) में वह गुजरात टाइटंस में शामिल थे, जो टीम फाइनल तक पहुंची. हालांकि पूरे सीजन वह बेंच पर रहे. लेकिन इंटरनेशनल में उनका आगाज शानदार हुआ है. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इब्राहिम जादरान को आउट किया.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड

गुरनूर बरार ने लिस्ट ए के 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 4/57 का रहा है. टी20 में खेले 9 मैचों में उनके नाम 10 विकेट हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *