हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

d926ca1907544695189a5cc9ea6b9b8817893616976201474 original


हिमाचल प्रदेश में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने नवंबर 2026 सेशन के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

इस टेस्ट के तहत टीजीटी, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर सहित कई कैटेगरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जो उम्मीदवार शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह मौका काफी अहम माना जा रहा है.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर 2026 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है. जो उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन नहीं कर पाते, उनके लिए भी एक और मौका रखा गया है. 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक 600 रुपये की लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है. इसके बाद आवेदन में सुधार करने के लिए भी एक अलग विंडो दी गई है, जिसमें उम्मीदवार अपनी डिटेल्स में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी नजरें परीक्षा की तारीख पर टिकी हैं. एचपी टीईटी नवंबर 2026 की परीक्षाएं 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए करीब डेढ़ महीने का समय बचा है, जिसका सही इस्तेमाल करके वे परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 16 नहीं 6 घंटे पढ़कर भी निकल सकता है UPSC, जानें सही तरीका

किन विषयों के लिए हो रहा है टेस्ट?

इस बार का एचपी टीईटी नवंबर 2026 टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन-मेडिकल, टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर टीईटी जैसी कैटेगरी को कवर कर रहा है. उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के हिसाब से इनमें से किसी एक या एक से ज्यादा विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि हर अलग कैटेगरी के लिए अलग से फीस जमा करनी होती है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन के लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा और होमपेज पर सीईटी/वैकेंसी सेक्शन में जाकर एचपी टीईटी नवंबर 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रजिस्टर या अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करके मैट्रिक सर्टिफिकेट से मिलान करते हुए सभी जरूरी जानकारी कैपिटल लेटर में भरनी होती है, जिसमें आधार नंबर, सब्जेक्ट सिलेक्शन और क्वालिफिकेशन डिटेल्स शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: जामिया में बगैर एंट्रेंस दिए कैसे लें एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *